नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में भीषण आग, कई मरीज फंसे, 40 को सुरक्षित निकाला गया
Recommended Video

नोएडा। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा के सेक्टर 12 मेट्रो हार्ट हॉस्पिटल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। अब तक करीब 30-40 अस्पताल लोग अस्पताल से सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी है और कितना नुकसान हुआ है। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इस वक्त मरीजों को सुरक्षित निकालने का काम चल रहा है। लोगों ने बिल्डिंग का शीशा भी तोड़ा ताकि बिल्डिंग में धुआं न भरे।

जानकारी के मुताबिक आग हॉस्पिटल के तीसरे और चौथे फ्लोर पर लगी है। आपको बता दें कि इस अस्पताल में कुल 5 फ्लोर हैं। सेकंड फ्लोर से आग की शुरुआत हुई। सभी मरीजों को सेक्टर 11 के मेट्रो अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि अस्पताल में आपात निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी। आग लगने की घटना के समय वहां कुछ मरीजों के ऑपरेशन चल रहे थे।
अस्पताल के चेयमैन ने क्या कहा
मेट्रो अस्पताल के चेयरमैन डॉ. पुरुषोत्तम लाल ने कहा, ''हम यही जानकारी दे सकते हैं कि हमने सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया है। किसी भी मरीज को कोई हानि नहीं हुई है। हमारे इंतजाम बहुत अच्छे थे। हमारी मेट्रो अस्पताल की एक ब्रांच नोएडा के ही सेक्टर 11 में है। हमने बिना समय गंवाए हमने मरीजों को समय रहते शिफ्ट कर दिया।'' हमारे अस्पताल के हर फ्लोर पर एक आईसीयू है, हमारी पहली चिंता मरीज थे, इसलिए हमने उन्हें शिफ्ट करने को प्रथामिकता दी। यह बहुत दुखद घटना हुई है, हम घटना की जांच करेंगे। जिस वक्त आग लगी मैं अस्पताल में ही मौजूद था।''
क्या कहा मुख्य दमकल अधिकारी ने
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे विभाग को सेक्टर 12 स्थित मेट्रो अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। तुरंत आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग अस्पताल की इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सिंह ने बताया कि हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications