चेन्नई: बैंक बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी आग, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पाया काबू
आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कारणों का पता लगाया जा रहा है।
चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बिल्डिंग के बेसमेंट में आग लगने से अफरातफरी मच गई। पैरीज कॉर्नर स्थित ब्रांच में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं।

केंद्र सरकार की ओर 500 और 1000 रुपये के नोटों पर बैन लगाए जाने के बाद बैंकों में लोगों की भीड़ बढ़ी है। बैंकों के बाहर लंबी लाइन लग रही है। ऐसे में एसबीआई जैसे बड़े बैंक में आग लगने की सूचना से लोगों में भी अफरातफरी थी।
आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। पहले बताया रहा था कि आग बैंक में लगी है। बाद में जानकारी मिली की जिस तीन मंजिला इमारत में बैंक है, उसके बेसमेंट में आग लगी थी।
फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications