लुधियाना में कपड़ा मिल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद
नई दिल्ली: पंजाब के लुधियाना में रविवार दोपहर एक वुलन मिल में आग लग गई। घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मची है। मौके पर 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले में जांच कर रही हैं।

लुधियाना के फायर ऑफिसर श्रृष्टिनाथ के मुताबिक दोपहर 12.35 पर उन्हें आर.टी. वुलन मिल में आग लगने की खबर मिली थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग इतनी भयानक थी कि 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। फायर ऑफिसर श्रृष्टिनाथ के मुताबिक सभी गाड़ियां 2-3 चक्कर आग बुझाने के लिए लगा चुकी हैं। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications