मुंबई: विले पार्ले इलाके की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, मौके पर दमकल की 7-8 गाड़ियां
नई दिल्ली। मुंबई के विले पार्ले इलाके में रविवार शाम एक इमारत में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग बिल्डिंग के 7वें और 8वें फ्लोर पर लगी है। आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि, मौके पर 7-8 दमकल की गाड़ियां मौजूद है। बताया जा रहा है कि, इमारत में कई लोग फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुंबई के चीफ फायर ऑफिसर के मुताबिक, 4 लोगों को निकाला जा चुका है, जबकि दूसरे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। जानकारी के मुताबिक विले पार्ले वेस्ट इलाके की लाभ श्रीवल्ली बिल्डिंग में रविवार की शाम 7.10 बजे आग लगी थी। थोड़ी ही देर बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
बता दें कि शनिवार को मुंबई के ही कल्याण इलाके के डोम्बिवली में एक फ्लैट में आग लग गई, लेकिन इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आग लगने का कारण खाना बनाते समय महिला द्वारा गैस चूल्हे को खुला था।












Click it and Unblock the Notifications