दिल्ली: ज्वेलरी शोरूम में भीषण आग, बुलाई गईं फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के राजेंद्र प्लेस इलाके में स्थित एक दुकान में गुरुवार दोपहर आग लग गई। आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद 12 दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक राजेंद्र प्लेस स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में गुरुवार दोपहर धुंआ निकलने लगा। वहां मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। शोरूम के बगल कई और दुकानें भी हैं, जिनको बचाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम लगी है। ज्वेलरी का शोरूम होने के चलते ज्यादा नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। साथ ही आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications