Andhra Pradesh: गोदावरी जिले में राम नवमी समारोह के दौरान मंदिर में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के दुवा गांव में रामनवमी समारोह के दौरान एक मंदिर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Andhra Pradesh Fire News: आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के दुवा गांव में स्थित एक मंदिर में अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहां रामनवमी समारोह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-पाठ करने पहुंचे थे, तभी मंदिर में अचानक आग लग गई, हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पंडाल में आग लगने से मची अफरा-तफरी
फिलहाल, पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के एक मंदिर में रामनवमी समारोह के लिए बनाए गए पंडाल में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।
किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं
वेणुगोपाला स्वामी मंदिर में रामनवमी के मौके पर हो रहे शुभ समारोह के दौरान पंडाल में आग लग गई। जैसे ही पंडाल में आग लगी, भगदड़ मच गई और लोगों जैसे-तैसे मंदिर परिसर से बाहर निकले। राहत की बात यह रही कि आग फैलने से पहले ही मंदिर परिसर में जमा हुए भक्तों ने देख लिया, जब तक आग पूरे पंडाल में फैली लोग वहां से निकल चुके थे। इस दौरान किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
पश्चिम गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) यू रवि प्रकाश ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि, 'यह एक शॉर्ट-सर्किट था और इसमें कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।' उन्होंने बताया कि, आग दोपहर में पूजा (अनुष्ठान) के पूरा होने के बाद लगी।
पुलिस के मुताबिक, आयोजकों ने ताड़ के पत्तों से बना एक तंबू खड़ा किया था, जिसमें बिजली की रोशनी दी गई थी। पुलिस ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण आग लगी होगी। तंबू के जल जाने के अलावा और कोई नुकसान नहीं हुआ। एसपी रवि प्रकाश ने कहा कि पुलिस और दमकल अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। अधिकारी ने कहा कि चूंकि यह एक आग दुर्घटना थी, इसलिए पुलिस विभाग ने कोई मामला दर्ज नहीं किया, लेकिन अग्निशमन विभाग एक मामला दर्ज करेगा।












Click it and Unblock the Notifications