गुजरात: प्रशांत भूषण और पूर्व IAS कन्नन गोपीनाथन के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये आरोप
नई दिल्ली। वकील व कार्यकर्ता प्रशांत भूषण और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी कन्नन गोपीनाथन पर उनका ही सोशल मीडिया पोस्ट अब भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर कथित रूप से एक धर्म का अपमान करने को लेकर प्रशांत भूषण और कन्नन गोपीनाथन के खिलाफ गुजरात पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रशांत भूषण पर आरोप है कि उन्होंने रामायण के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया है।

लॉकडाउन में देशवासियों की डिमांड पर एक बार फिर 90 के दशक के फेमस टीवी शो रामायण और महाभारत का दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट किया जा रहा है। इसी बीच प्रशांत भूषण ने रामायण और महाभारत पर कथित आपत्तिजनक ट्वीट किया जिससे उन्हें लोगों का विरोध झेलना पड़ा। बताया जा रहा है कि प्रशांत भूषण के खिलाफ रविवार शाम राजकोट शहर के भक्तिनगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पुलिस अधिकारी रोहित रावल ने बताया कि राजकोट के रहने वाले जयदेव जोशी नाम के शख्स ने प्रशांत भूषण और कन्नन गोपीनाथन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत ने लिखा गया है कि प्रशांत भूषण ने 28 मार्च को रामायण और महाभारत पर एक ट्वीट पोस्ट किया जिसमें उन्होंने 'अफीम' शब्द का प्रयोग किया है, उनके इस पोस्ट से हिंदू लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। वहीं, कन्नन गोपीनाथन पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को गुमराह करने के लिए इस्तीफा देने के पूर्व सोशल मीडिया पर सरकारी अधिकारों का उपयोग किया है।
रोहित रावल ने बताया कि मामले की जांच विशेष संचालन समूह (एसओजी) को हस्तांतरित कर दी गई। प्रशांत भूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। मालूम हो कि दूरदर्शन के चैनल पर रामायण और महाभारत जैसे पुराना कार्यक्रम का पुनर्प्रसारण लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में प्रशांत भूषण के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था।
यह भी पढ़ें: गुजरात में 60 लाख एपीएल कार्ड धारकों को आज से मुफ्त मिलेगा अनाज, रजिस्टर्ड स्टोर पर हुई व्यवस्था












Click it and Unblock the Notifications