मोदी के खिलाफ पर्चा छपवाकर बुरे फंसे मिस्त्री, अब दर्ज हुआ FIR

मिस्त्री ने मोदी के खिलाफ छपवाए गए पोस्टरों में भ्रष्टाचार और महिला की जासूसी करवाने का आरोप लगाया गया है। जिसके खिलाफ भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई और अब उन्हें कानूनी मामले का सामना करना पड़ा रहा है। उधर मामला दर्ज होने के बाद मधुसूदन मिस्त्री ने सफाई दी है कि पोस्टरों में कानून का उल्लंघन नहीं किया गया है और पंद्रह दिन पहले ही चुनाव आयोग इसकी जांच कर चुका है।
अपने खिलाफ दर्ज हुए मामले और वड़ोदरा के कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर के तबादले की मांग करते हुए मिस्त्री ने धरना भी दिया, लेकिन इसका कुछ खास असर नहीं पड़ा। आपको बता दे कि मिस्त्री हमेशा से विवादित नेता रहे है। अपने कारनामों की वजह से वो सुर्खियों में बने रहेते है। अपने चुनावी अभियान के दौरान कई बार विवादों में घिरे रहे मिस्त्री के खिलाफ कल मांजलपुर थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किए जाने से नाराज हैं।
राहुल गांधी के करीबी समझे जाने वाले मिस्त्री ने इसके पीछे भाजपा और मोदी के दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया है। इसके पहले मिस्त्री ने भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज पर भी अभद्र टिप्पणी की थी। उससे पहले वो भाजपा के साथ पोस्टर विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे मिस्त्री थे और अब वो पर्चा छपवाकर कानूनी कार्रवाई में फंस गए है।












Click it and Unblock the Notifications