गलत राष्ट्रगान गाने पर अमिताभ बच्चन के खिलाफ FIR
नयी दिल्ली। 19 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबले से पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने राष्ट्रगान गाया था। जिस वक्त बिग बी राष्ट्रगान गा रहे थे माहौल गर्व से भर गया था, लेकिन अब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। अमिताभ के खिलाफ गलत राष्ट्रगान गाने का आरोप लगा है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। अमिताभ बच्चन के खिलाफ पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। BIG B ने राष्ट्रगान के लिए नहीं ली एक भी पाई, खुद खर्चे 30 लाख

क्या है शिकायत
अमिताभ के खिलाफ राष्ट्रगान को तय समय से ज्यादा समय में गाने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई है। उनपर आरोप लगा है कि उन्होंने राष्ट्रगान को 52 सेकंड की बजाए 1 मिनट 10 सेकंड में खत्म किया। इतना ही नहीं उनपर आरोप लगा है कि उन्होंने राष्ट्रगान में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। Video: जब मैदान में फूट-फूट कर रो पड़े कोहली
उनपर आरोप लगा है कि राष्ट्रगान गाते वक्त उन्होंने लय बदलकर गाया। दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक अमिताभ ने राष्ट्रगान में 'सिंधु' की जगह 'सिंह'और 'दायक' की बजाए 'नायक' शब्द का इस्तेमाल किया। आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं था जब अमिताभ ने राष्ट्रगान गाया हो। प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत में भी उन्होंने राष्ट्रगान गाया था। आखिर क्यों भारत-पाक मैच से पहले हटाए गए सारे टीवी सेट?












Click it and Unblock the Notifications