पीएम मोदी का मजाक उड़ाना कॉमेडी ग्रुप AIB को पड़ा महंगा, FIR दर्ज

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके हमशक्‍ल के जरिए मजाक उड़ान कॉमेडी ग्रुप AIB को महंगा पड़ गया है। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने AIB ग्रुप पर एफआईआर दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाई करने वाली है। आपको बता दें कि AIB ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल की एक फोटो ट्वीट कर उनका मजाक बनाया था। यूजर्स ने जब ट्वीट डाले जाने पर AIB की आलोचना करनी शुरू की तब कॉमेडी ग्रुप ने तत्काल इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।

कैसे उड़ाया मजाक

कैसे उड़ाया मजाक

AIB द्वारा टि्वटर पर पोस्ट किए गए फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह दिखने वाला एक शख्स एक स्टेशन पर खड़े होकर मोबाइल चेक करते हुए दिख रहा है। AIB की यह हरकत जैसे ही वायरल हुई। टि्वटर यूजर्स ने इस ग्रुप की खिंचाई करना शुरू कर दिया। आखिरकार ग्रुप ने ये पोस्ट डिलीट कर दिया। हालांकि, तब तक मुंबई पुलिस की नजर इस पर पड़ चुकी थी।

Recommended Video

    Tanmay Bhatt makes fun of PM Modi | वनइंडिया हिंदी
    मामले में एफआईआर दर्ज

    मामले में एफआईआर दर्ज

    मुंबई पुलिस ने अपने सायबर सेल को जांच के लिए यह पोस्ट फॉरवर्ड कर दी थी और अब इस मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। कॉमेडी ग्रुप की इस हरकत को लोगों ने सहन नहीं किया। ट्विटर यूजर्स ने कहा कि ये एक देश की भावनाओं का अपमान है। एक ट्विटर यूजर ने कहा- प्रधानमंत्री जी के लिए इस तरीके का बेहूदा मजाक पर AIB के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है AIB ग्रुप

    पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है AIB ग्रुप

    आपको बता दें कि इससे पहले भी AIB ग्रुप इस तरह की घटिया हरकत कर चुका है। ग्रुप के एक कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने सचिन तेंदुलकर और लता मंगेश्‍कर को लेकर आपत्तिजनक शब्‍द कहे थे। उस समय भी तन्मय को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+