वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर पलटवार, कहा-BJP में कोई जीजा नहीं, सब कार्यकर्ता
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर पलटवार, कहा-BJP में कोई जीजा नहीं, सब कार्यकर्ता
Recommended Video
नई दिल्ली। लोकसभा में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाने के साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज कारपोरेट टैक्स कम करने में सिर्फ बड़े लोगों को नहीं बल्कि छोटे कारोबारियों को भी फायदा मिलता है।

उन्होंने मोदी सरकार की उलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना और पीएम किसान सम्मान निधि में जिन लोगों को लाभ मिल रहा है, वे लोग हमारे भाई हैं क्या? देशभर में जिन 11 करोड़ घरों में शौचालय बने हैं वो किसी के जीजा के घर में बनाया गया क्या? जिन 8.1 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिलता है, वो कौन हैं? क्या सब हमारे भाई या जीजा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी में कोई जीजा नहीं है, सब कार्यकर्ता हैं।
वहीं राहुल बजाज के बयान पर मचे हंगामे को लेकर जवाब दिया और कहा कि सिर्फ मोदी सरकार है जो आलोचनाओं को भी सुनती है। उन्होंने कहा कि सरकार के कई मंत्री संसद में जवाब देने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब जिसे जवाब देने को कहा गया वो सदन में आएं, खुद पीएम मोदी सदन में जवाब देने आए। बीजेपी आलोचना से भागती नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकार है जो सुनती है, तो वह पीएम मोदी की सरकार है।












Click it and Unblock the Notifications