GDP Growth Rate: अर्थव्यवस्था की चुनौतियों पर बोले जेटली, चिंता करने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था की चुनौतियों पर पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि राजकोषीय अनुशासन को बनाए रखना जरूर एक चुनौती है लेकिन इसके लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

ब्लूमबर्ग इंडिया इकनॉमिक फोरम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जेटली ने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था को मजबूत दिशा की तरफ ले जाने का कार्य कर रही है। हालांकि यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार अर्थव्यव्स्था को बढ़ावा देने के लिए किसी विशे पैकेज का ऐलान करेगी, जेटली ने जवाब देने से इंकार कर दिया। जेटली ने कहा कि सरकार फिलहाल राजकोषीय अनुशासन को बनाए रखने की चुनौती का सामना कर रही है। ये भी पढ़ें - कैबिनेट मीटिंग के बाद अरुण जेटली ने कहा- महंगाई दर 11% थी, आज 3.26% है
बता दें कि अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी की दर 5.7 प्रतिशत थी। पिछले साल से तुलना करने पर जीडीपी में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जिससे बाद से इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि सरकार अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए 40,000-50,000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज जारी कर सकती है। जेटली ने कहा कि अगर वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो मैं यह बात संतोष के साथ कह सकता हूं कि हमारी अर्थव्यवस्था सही राह पर है।












Click it and Unblock the Notifications