कैबिनेट मीटिंग के बाद अरुण जेटली ने कहा- महंगाई दर 11% थी, आज 3.26% है

नई दिल्ली। जो लोग हल्ला कर रहें हैं उनके दौर में महंगाई दर 11 थी, आज 3.26 प्रतिशत है; हरिकेन के कारण पेट्रो कीमतों में अस्थाई उछाल आया है। यह बात केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हम सभी आर्थिक संकेतों का ध्यान रख रहें हैं; जरूरत पड़ने पर सरकार अतिरिक्त कदम उठाएगी; मैं पीएम से भी सलाह लूंगा। कैबिनेट की ब्रीफिंग के विषय में प्रेस वार्ता कर रहे जेटली ने जानकारी दी कि जम्मू -कश्मीर के लिए विशेष उद्योग पहल - 'उड़ान' की अवधि 31 दिसम्बर, 2018 तक बढ़ाई है।

अरुण जेटली ने कहा- महंगाई दर 11% थी, आज 3.26% प्रतिशत है

उन्होंने कहा कि केंद्र जयपुर, मैसूर और ईटानगर स्थित 3 #ITDC संपत्तियों से खुद को अलग करेगा; तीनों संपत्तियां संबंधित राज्य सरकारों को सौंपी जाएंगी।

जेटली ने कहा कि 17 भारत सरकार की प्रेस इकाइयों का आधुनिकीकरण कर, इन्हें 5 तक सीमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों को दिया जाएगा उत्पादन आधारित बोनस दिया जाएगा।

रोहिंग्या मसले पर जेटली ने कहा कि यह एक नीतिगत मुद्दा है और इसके मद्देनजर सरकार ने एफिडेविट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी है। इसी दौरान स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 80 लाख गर्भवती महिलाओं को फायदा हुआ है। वहीं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि 'खेलो इंडिया' को नए सिरे से लॉन्च किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+