देश में 10 साल बिना नेतृत्व वाली सरकार थी: अरुण जेटली
सूरत। भाजपा की तरफ से स्टार प्रचारक वित्त मंत्री अरुण जेटली शनिवार को सूरत पहुंचे। यहां पर अरुण जेटली ने होटल टीजीबी में पत्रकार परिषद को संबोधित किया। प्रेस कॉफ्रेंस में बोलते हुए अरुण जेटली ने कहा कि गुजरात बीजेपी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम यहां दो दशकों से ज्यादा से सेवा कर रहे हैं।

जेटली ने कहा कि 80 के दशक के दौर में गुजरात में सामाजिक ध्रवीकरण की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अब गुजरात बीजेपी के शासन में इससे निकलने में सफल रहा है। उन्होंने कहा, 'हम गुजरात को लगातार विकास के रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।'
यूपीए की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार से पहले 10 साल बिना नेतृत्व वाली सरकार थी। कहा जाता था कि प्रधानमंत्री ऑफिस में हैं लेकिन सत्ता में नहीं हैं। वित्तमंत्री ने कहा कि, '1990 में सुधार मजबूरी में किए गए जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में यह प्रतिबद्धता बन चुका है।'
वित्त मंत्री ने कहा कि एक समय भारत में विदेशी निवेश रुक गया था लेकिन विश्व बैंक की 'ईज ऑफ डूइंग' रिपोर्ट में अब भारत देशों की सूची में 42 स्थान ऊपर पहुंच गया है। जेटली ने कहा कि बीजेपी हमेशा से हिंदुत्ववादी पार्टी रही है, जब लोगों के पास असली विकल्प मौजूद है तो वे नकली के पास क्यों जाएंगे।
ये भी पढ़ें: gujarat election 2017: कांग्रेस टीम की ये गलतियां राहुल गांधी पर पड़ सकती हैं भारी












Click it and Unblock the Notifications