लोकसभा में फाइनेंस बिल पर बहस शुरू, बीजेपी ने सभी सांसदों को जारी किया था व्हिप

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में फाइनेंस बिल को पेश किया था और मंगलवार को इसपर गहन चर्चा के लिए बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया था और कहा था कि मंगलवार को लोकसभा में कई अहम विधेयकों पर चर्चा होगा, इसलिए सभी सदन में उपस्थित रहें। पार्टी के चीफ व्हिप राकेश सिंह के बयान के मुताबिक, मंगलवार, 23 मार्च, 2021 को लोकसभा में चर्चा के लिए अहम विधायी कामकाज होगा, जिसके लिए सभी सांसद सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

Nirmala sitharaman

लोकसभा से पास होगा फाइनेंस बिल?

आपको बता दें कि अब लोकसभा में फाइनेंस बिल पर चर्चा शुरू हो चुकी है। बीजेपी सरकार की कोशिश है कि लोकसभा से इस बिल को पास कराया जाए, इसीलिए व्हिप जारी किया गया था। आपको बता दें कि एक व्हिप शुक्रवार को भी जारी किया गया था।

आपको बता दें कि वित्त विधेयक पारित होने के बाद बजट की पूरी प्रक्रिया पूरी हो जाती है। लोकसभा की वेबसाइट के कामकाज की सूची के मुताबिक, फाइनेंस वित्त बिल और विनियोग को मनी बिल के रूप में बांटा जाता है। इन्हें राज्यसभा की स्पष्ट सहमति की जरूरत नहीं होती है. उच्च सदन सिर्फ उन पर चर्चा करता है और बिल को वापस लौटा देता है। बता दें कि वित्त विधेयक पारित होने के बाद यह वित्त अधिनियम के रूप में कानून बनता है और इस तरह अंतिम बजट मंजूर हो जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+