Kapil Sharma: मिलिए कपिल शर्मा के जिगर के टुकड़े से, नाम है 'अनायरा'

मुंबई। सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा' की टीआरपी इन दिनों शबाब पर है, जहां कपिल शर्मा का ये शो कामयाबी के झंडे गाड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कॉमेडी किंग की पर्सनल लाइफ में भी नन्हीं कली के रूप में बहार आई है, कपिल पिछले महीने ही एक प्यारी सी गुड़िया के पापा बने है और अब पूरे एक महीने बाद पहली बार कपिल ने अपनी बेटी की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

'मेरे जिगर के टुकड़े से मिल‌िए'

फोटो शेयर करते हुए कपिल ने लिखा है कि , 'मेरे जिगर के टुकड़े से मिल‌िए', कपिल की गुड़िया वाकई में बहुत प्यारी है, आपको बता दें कि कपिल-गिन्नी की बेटी का नाम अनायरा शर्मा है, अनायरा का अर्थ होता है खुशी।

कपिल की बेटी संग फोटो हुई थी वायरल

कपिल की बेटी संग फोटो हुई थी वायरल

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कपिल और उनकी बेटी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसे कि किसी और ने शेयर की थी, जिसमें कपिल अपनी बेटी को गोद में लिए हुए थे, उस फोटो पर काफी कमेंट आए थे, इस बार तो कपिल ने खुद ही बेटी की तस्वीर शेयर की है, जो कि देखते ही देखते वायरल हो गई है, लोगों ने कपिल को बहुत सारी बधाई दी है, सभी का मानना है कि कपिल की बेटी बेहद क्यूट है।

कपिल और गिन्नी ने प्रेम विवाह किया है...

कपिल और गिन्नी ने प्रेम विवाह किया है, जिस वक्त दोनों की शादी की बातें सामने आई थीं, तब कपिल शर्मा ने खुलकर मीडिया के सामने कहा था कि वो गिन्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं, उसी ने मुझे मेरे बुरे दिनों में संभाला था, कपिल ने कहा था कि वो बहुत ही आध्यात्मिक हैं, उसके पूजा-पाठ का ही असर है कि आज मैं ठीक हूं, मैं उसकी हर बात हमेशा मानूंगा क्योंकि मुझे पता है कि वो सही होती है, मेरे लिए वो दुआ मांगती हैं। मेरे भले के लिए वह हमेशा आस-पास रहती हैं।

'कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है'

'कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है'

जिस पर गिन्नी ने कहा था कि मैंने जो कुछ भी किया है वो अपने लिए किया है, मैंने वो ही वापस करने की कोशिश की, जो मैंने कपिल से पाया था, गिन्नी ने कहा कि कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है, उसने मुझे बहुत प्यार दिया है, मैंने बस वो ही देने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+