एडल्ट साइट के बैन पर भड़के रामू बोले अब सरकार बेडरूम में....
नई दिल्ली। एडल्ट साइट पर बैन लगाने से आम लोगों को क्या दिक्कत हो रही है इस बात का तो खुलासा होने में अभी वक्त है लेकिन हमारे देश के जाने-माने निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा को जरूर मिर्ची लग गई है, इसलिए एक बार फिर से उन्होंने आपा खोते हुए एक से एक विवादित ट्वीट किये हैं।
राम गोपाल वर्मा ने भारत सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है कि जिस सोशल मीडिया ने उन्हें बनाया उसी सोशल मीडिया के वो हाथ काट रहे हैं जो कि उचित नहीं है।
अपने गु्स्से पर बेकाबू होते हुए राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर लिखा है कि लगता है कि अब सरकार यह भी जानना चाहेगी कि लोग बेडरूम में कैसे हमबिस्तर होते हैं, और वो कपल्स को बतायेगी कि कैसे रिलेशन बनाये और कैसे नहीं।
राम गोपाल वर्मा ने आंकड़ों की मदद से यह लिखा है कि हिंदुस्तान के लोग एडल्ट चीजें और एडल्ट साइट देखना पसंद करते हैं ऐसे में अगर लोगों से उनकी पसंद की चीजें छीनी जायेंगी तो सरकार को वो भी वो वोट नहीं करेंगे। मालूम हो कि सरकार की ओर से 800 से ज्यादा एडल्ट वेबसाइट्स ब्लॉक कर दी गई हैं।













Click it and Unblock the Notifications