Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मशहूर फिल्ममेकर मणि रत्नम की हालत खराब, अस्पताल में भर्ती

चेन्नई। मशहूर फिल्ममेकर मणि रत्नम को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है, मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक उन्हें कार्डिएक प्रॉब्लम के चलते अस्पताल में एडमिट कराया गया है, उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर सोशल मीडिया पर लोकेश नाम के एक यूजर ने दी है।

फिल्ममेकर मणि रत्नम अस्पताल में भर्ती

फिल्ममेकर मणि रत्नम अस्पताल में भर्ती

लोकेश ने ट्वीट कर लिखा- ''डायरेक्टर मणिरत्नम ग्रीम्स रोड अपोलो अस्पताल में कार्डियक प्रॉब्लम की वजह से भर्ती हैं।'' फिलहाल मणिरत्नम डॉक्टरों की निगरानी में हैं, उनकी हेल्थ से जुड़ी नई अपडेट अभी सामने नहीं आई है। खबर है कि वे पिछले कुछ दिनों से दिल संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले साल 2004 में उन्हें हार्ट अटैक भी आया था।

बेहतरीन फिल्में बनाई हैं मणिरत्नम ने

बेहतरीन फिल्में बनाई हैं मणिरत्नम ने

देश के जाने-माने फिल्ममेकर मणि रत्नम ने कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं, उन्होंने हर छोटे-बड़े स्टार के साथ काम किया है, मूलत: तमिल के दिग्गज फिल्ममेकर मणिरत्नम ने हिंदी में भी कई बेहतरीन फ़िल्में बनाई हैं. बॉम्बे, दिल से, रावण, रोजा, युवा, गुरु मणिरत्नम की मशहूर फिल्में हैं, जो आज भी लोगों को पूरी तरह से मनोरंजित करती हैं।

मणि की नई फिल्म में होंगी ऐश्वर्या रॉय

मणि की नई फिल्म में होंगी ऐश्वर्या रॉय

अभी पिछले दिनों ही ये खबर आई थी कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से मणिरत्नम के साथ काम करने जा रही हैं, कान 2019 में रेड कार्पेट पर वॉक करने के बाद ऐश्वर्या ने दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, मणिरत्नम ने अभी तक इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, मैंने यह फिल्म साइन कर ली है। अब मैं यह बात कह सकती हूं कि मैं उनके साथ काम कर रही हूं।

फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं

मीडिया सूत्रों की मानें तो बता दें कि ऐश्वर्या ने मणि की जो फिल्म साइन की है, उस फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है। सोर्सेज के मुताबिक, यह फिल्म 10वीं सदी के राजा चोल के ऊपर बन रही है, इसमें ऐश्वर्या चोल साम्राज्य के खंजानची पेरिया पाजुवेत्तरैयर की पत्नी नंदिनी के रोल में दिखाई देंगी। ऐश्वर्या, मणि को अपना गुरू मानती हैं क्योंकि उन्होंने अपने करियर की पहली फिल्म 'इरूवर' उन्हीं के साथ की थी, इसके बाद उन्होंने मणि के साथ 'गुरू' और 'रावण' जैसी फिल्में भी की हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+