दिल्ली हिंसा से जुड़े पुराने ट्वीट पर ट्रोल हो रहीं स्वरा भास्कर, फिल्म मेकर्स ने कहा- जेल में होनी चाहिए ये एक्ट्रेस
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने ट्वीट्स के चलते अकसर ट्रोल होती हैं। उनपर कई बार आरोप लगाया गया है कि वह अपने ट्वीट्स के कारण हिंसा भड़काने की कोशिश करती हैं। उनपर ये आरोप दिल्ली में हिंसा के समय भी काफी लगाया गया था। इस बीच अब एक बार फिर स्वरा भास्कर को दिल्ली हिंसा के लिए जिम्मेदार कहा जा रहा है। उन्हें उनके पुराने ट्वीट्स को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री और अशोक पंडित ने स्वरा भास्कर को उनके पुराने ट्वीट्स के चलते निशाने पर लिया है।

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने क्या कहा?
अपने एक पुराने ट्वीट में स्वरा भास्कर कहती हैं, 'दिल्ली, सड़कों पर आओ।' इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा है, 'ये बी ग्रेड अर्बन नक्सल क्या कहनी की कोशिश कर रही है?' आपको बता दें एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत ने स्वरा भास्कर को बी ग्रेड एक्ट्रेस कहकर बुलाया था। विवेक रंजन अग्निहोत्री के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अशोक पंडित ने कहा, 'ये व्हाइट कॉलर आतंकवादी है, जो दिल्ली हिंसा के लिए जिम्मेदार है और इसलिए इसे जेल में होना चाहिए।'

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किताब पढ़ने को कहा
इसके बाद एक अन्य ट्वीट में विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी किताब की तस्वीर शेयर की है, जो लाल बहादुर शास्त्री पर लिखी गई है। उन्होंने कहा है, 'डियर स्वरा, ये खासतौर पर आपके लिए है- 1962 की अपमानजनक हार से लेकर आपके नेताओं द्वारा लगाए गए आपातकाल तक का भारत का सच्चा इतिहास पढ़ें। क्या आप बता सकती हैं, शास्त्री को किसने मारा। हिंट- उन्हीं लोगों ने जिन्होंने भारत को बेचा है।'

'स्वरा भास्कर का बायो डाटा'
दरअसल दिल्ली हिंसा को लेकर एक किताब आई है, जिसमें गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर विवेक रंजन अग्निहोत्री और कपिल मिश्रा का नाम है। स्वरा ने इसका विरोध किया है, जिसके जवाब में विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किताब की तस्वीर के साथ ये ट्वीट किया है। अपने एक अन्य ट्वीट में स्वरा भास्कर के इसी ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा है, 'स्वरा भास्कर का बायो डाटा।'












Click it and Unblock the Notifications