किसान नेता नरेश टिकैत के बयान पर फिल्‍ममेकर अशोक पंडित का वार- 'आ गए औकात में'

नई दिल्‍ली, 22 जुलाई। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना आरंभ किया। इसके साथ ही किसानों ने ये भी ऐलान किया कि अगला स्टॉप उत्तर प्रदेश है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के अध्‍यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भाकियू अपने प्रत्‍याशी उतारेगी। जिस पर फिल्‍ममेकर अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कटाक्ष किया है।

 pic

अशोक पंडित तो जाने-माने फिल्‍मेकर है और सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक टिप्‍पणियों के लिए जाने जाते हैं उन्‍होंने बीकेयू के चुनाव लड़ने की घोषणा से संबंधित न्‍यूज शेयर की। ध्‍यान रहे नरेश टिकैत ने कहा- भारतीय किसान यूनियन चुनाव लड़ेगी। किसान ही होंगे प्रत्‍याशी। अशोक पंडित ने इस बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा "आ गए औकात में" ? अशोक पंडित के कमेंट करते हुए यूजर्स भी उनके समर्थन में आए गए और उनके सपोर्ट में कमेंट करने लगे।

Recommended Video

    Kisan Sansad: Jantar Mantar में Rakesh Tikait बोले- संसद में विपक्ष बने हमारी आवाज | वनइंडिया हिंदी

    आपको फंड की जरूरत पड़े तो बताना
    एक यूजर ने लिखा वेलकम मूव, आपको फंड की जरूरत पड़े तो बताना हम गर्व से भरे हुए भक्‍त आपका डोनेट करने पहुंच जाएंगे। रोहित वर्मा नाम के यूजर ने लिखा- राकेश टिकैत तुम लोगों को मोदी जी के विरोधी पैसा दे रहे हैं। तभी तुम लोग बहुत उड़ रहे हो, और इलेक्‍शन, पता चल जाएगा, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। किसी को भी बुला लो वोट एक भी नहीं मिलेगा। एक यूजर ने लिखा ये इन नकली किसानों के मंत्री को मुख्‍यमंत्री बनना है।

    आंदोलन तो बहाना है असली मकसद तो चुनाव लड़ना है

    एक यूजर ने लिखा किसान आंदोलन तो बहाना है असली मकसद तो चुनाव लड़ना है। अब केजरी को देख लो। चमचों की मानों तो असली किसान वो ही हैं असली किसान तो वो जो बॉडर पर धरना दे रहे हैं, जो खेतों में पानी दे रहे हैं वो तो मोदी भक्‍त हैं। इनका सारा खेल ये है, ये किसान किसान का राग अलाप कर नेता जी बनना चाहते है। एक यूजर ने लिखा जब चुनाव ही लड़ना था तो दिल्‍ली को क्‍यों बंद रखा है, लाल किले को शर्मशार क्‍यों किया था। वहीं एक यूजर ने किसानों की पैरवी में लिखा क्‍यों किसाना चुनाव नहीं लड़ सकते?

    बता दें जब से ये किसान आंदोलन चल रहा है तभी से ये दावे लोग कर रहे थे राकेश टिकैत किसानों का हितैशी बनकर राजनीति में एंट्री करना चाहते हैं। लेकिन हर बार राकेश टिकैत ने इन कयासों से इंकार किया और दावा किया कि वो केवल किसानों के हित में लड़ाई लड़ रहे हैं। चुनाव लड़ना उनका कोई मकसद नहीं हैं। वहीं अब जब कि यूपी और पंजाब समेत पांच राज्‍यों में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं तो किसान यूनियन ने आगामी चुनाव में अपना प्रत्‍याशी उतारने का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है राकेश टिकैत ही चुनाव लड़ेगे।

    https://hindi.oneindia.com/photos/know-how-dilnawaz-sheikh-of-b-grade-films-became-sanjay-dutt-wife-manyata-oi65050.html
    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+