'पैडमैन' की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई। फिल्‍म निर्माता प्रेरणा अरोरा को आर्थिक अपराध विंग ने धोखाधड़ी के एक मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया है। प्रेरणा के उपर 16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। प्रेरणा और क्रि अर्ज एंटरटेनमेंट के खिलाफ फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर वाशु भगनानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। बता दें कि, निर्माता प्रेरणा अरोरा पहले फिल्‍म केदारनाथ के साथ जुड़ी थी लेकिन बाद में निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ अनबन के बाद उन्‍होंने फिल्‍म केदारनाथ से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे।

16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

वाशु भगनानी का आरोप था की फिल्म 'फन्ने खान' में बतौर डिस्ट्रीब्यूटर उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया जो एग्रीमेंट के खिलाफ है। वाशु ने प्रेरणा के अलावा प्रोतिमा अरोरा और अर्जुन कपूर के खिलाफ मुंबई के आर्थिक अपराध शाखा में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो भगनानी ने कोर्ट की शरण ली। वाशु भगनानी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया था कि पुलिस उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है।

 प्रेरणा के पास को पुलिस को कई पासपोर्ट और पैन कार्ड मिले

प्रेरणा के पास को पुलिस को कई पासपोर्ट और पैन कार्ड मिले

कोर्ट के आदेश के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने आज प्रेरणा अरोरा को आज गिरफ्तार किया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, प्रेरणा के पास को पुलिस को कई पासपोर्ट और पैन कार्ड मिले हैं। पुलिस ने प्रेरणा अरोरा को मुंबई कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने अरोर का 10 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट सोमवार को इस मामले पर सुनवाई करेगी। उनके खिलाफ धारा 420, 467, 120b, 34 के तहत कार्रवाई हुई है।

कई मशहूर फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं प्रेरणा

कई मशहूर फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं प्रेरणा

बता दें प्रेरणा अरोरा ने रूस्तम, टॉयलेट, पैडमैन और परी जैसी कई सफल फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। इससे पहले प्रेरणा केदारनाथ के निर्देशक अभिषेक कपूर और एक्टर जॉन अब्राहम के साथ विवाद के चलते खबरो में रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+