अभिनेताओं का नेता बनना देश के लिए एक बड़ी त्रासदी: प्रकाश राज
बेंगलुरु। जहां इस वक्त प्रख्यात अभिनेता कमल हासन की राजनीति में आने की खबरें इस वक्त न्यूज चैनलों और समाचार पत्रों की हेडलाइन हैं, वहीं दूसरी ओर मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने एक विवादित बात कहकर एक नया विवाद पैदा कर दिया है। सिने अभिनेता ने कहा कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है और वह किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने नहीं जा रहे हैं क्योंकि अभिनेताओं का राजनीति में कदम रखना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। प्रकाश राज ने कहा कि अभिनेताओं के प्रशंसक होते हैं और उन्हें उनके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए ना कि खुद नेता बनना चाहिए, मेरी नजर में अभिनेताओं का नेता बनना देश के लिए एक त्रासदी है। प्रकाश राज ने सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान बजाने के मुद्दे पर भी कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी को भी सिनेमा हॉल में खड़े होकर अपनी देशभक्ति का सबूत देने की जरूरत है।

मालूम हो कि 8 नवंबर को नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर भी अभिनेता प्रकाश राज ने मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए नोटबंदी के फैसले को सरकार की 'सबसे बड़ी भूल' बताया था। इस अभिनेता ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह इसके लिए माफी मांगे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म थी कि वो कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। जिसके बारे में रविवार को उनसे यहां सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने अभिनेताओं के ही ऊपर बेबाक टिप्पणी कर दी।












Click it and Unblock the Notifications