Pariksha Pe Charcha 2022: 1 अप्रैल को होगी परीक्षा पे चर्चा, पीएम मोदी छात्रों को देंगे अहम सलाहें
नई दिल्ली, 24 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को 'परीक्षा पे चर्चा 2022' में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। परीक्षा पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी पहले की तरह छात्रों को संबोधित करते हुए उनका बनोबल बढ़ाएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से गुरुवार, 24 मार्च को इसकी तारीख की घोषणा कर दी गई है। पांचवें परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन एक अप्रैल, 2022 को किया जा रहा है।

'परीक्षा पे चर्चा 2022' का पांचवां संस्करण तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, ''इंतजार अब खत्म हो गया है! #PPC2022 का 5वां संस्करण 1 अप्रैल, 2022 को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। माननीय प्रधान मंत्रीनरेंद्र मोदी छात्रों के साथ बातचीत करेंगे और परीक्षा के तनाव को दूर करने के तरीके पर अपनी मन की बात साझा करेंगे। बने रहें!"
प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों के साथ अपनी 'परीक्षा पे चर्चा' बातचीत में यह सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है कि छात्र आगामी बोर्ड और एंट्रेंस परीक्षाओं को आराम से दें। पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा 2018 से प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है, जहां प्रधानमंत्री छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करने के लिए लाइव होते हैं। यह प्रोग्राम देश में परीक्षा के मौसम की शुरुआत पर आयोजित किया जाता है।
पीपीसी 2022 के लिए 12.12 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस वर्ष के पीपीसी के लिए 2.71 लाख से अधिक शिक्षकों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रधानमंत्री छात्रों के साथ बातचीत करेंगे कि आगामी परीक्षा सत्र के दौरान कैसे शांत और तनावमुक्त रहें। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह परीक्षा के तनाव को दूर करने के बारे में अपनी अंतर्दृष्टि (इनसाइट) साझा करेंगे। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण यह कार्यक्रम अप्रैल में वर्चुअली आयोजित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications