Viral Video: जहरीले सांप और गिलहरी की भीषण लड़ाई, अंजाम क्या हुआ आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: सांप और नेवले की लड़ाई आपने भी शायद देखी होगी। कुत्ते और बिल्ली को भी कई बार सांप से भिड़ते देखा होगा। लेकिन, इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह गिलहरी और सांप के बीच हुई लड़ाई का है। यह खबर इसलिए अनोखी है, क्योंकि इस लड़ाई के अंजाम का शायद ही पहले से कोई कल्पना भी कर सकता है। एक आईएफएस अफसर ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लोग जमकर देख ही रहे हैं और इसमें प्रकृति की अद्भुत रचना की एक झलक भी मिल रही है। (पूरा वीडियो आखिर में है)

सांप और गिलहरी की भीषण लड़ाई

सांप और गिलहरी की भीषण लड़ाई

आपने अपने जीवन में जितने भी जीव-जंतुओं को देखा होगा, उनमें से गिलहरी बहुत ही प्यारी है। अगर किसी गिलहरी का सामना किसी जहरीले सांप से हो जाए तो कोई भी बता सकता है कि अंजाम क्या होने वाला है। नेवले की बात और होती है, वह सांप का मुकाबला भी करता है और उसे कई बार मार भी देता है। इस समय एक छोटी सी मासूम सी दिखने वाली गिलहरी और सांप की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऐसे वीडियो पर किसी की भी नजर पड़ेगी तो वह खुद को नहीं सकता। इसलिए कि गिलहरी किसी इंसान को निशाना नहीं बनाती और उससे स्वाभाविक रूप से एक सहानुभूति हो जाती है। लेकिन, इस बार मामला पूरी तरह से उलटा हुआ है।

19 सेकंड का वीडियो हैरान कर देगा

19 सेकंड का वीडियो हैरान कर देगा

वीडियो सिर्फ 19 सेकंड का है और इसका महान वैज्ञानिक डार्विन के विकास के सिद्धांत 'सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट' से कोई लेना-देना नहीं है। फिर भी आप इस वीडियो को देखने के बाद कम से कम एक बार उस महान वैज्ञानिक की सोच को दाद दिए बिना नहीं रहेंगे। इस वीडियो को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति बहुत ही सक्रिय रहने वाले भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी सुशांता नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

गिलहरी ने अपनी फुर्ती से हैरान कर दिया

गिलहरी ने अपनी फुर्ती से हैरान कर दिया

सांप का तो नाम ही काफी है। लेकिन, फुर्ती में गिलहरी भी बड़ों-बड़ों को चकमा दे जाती है। शायद कुदरत ने इस सुंदर जीव को गजब का आशीर्वाद देकर पृथ्वी पर भेजा है। बहरहाल 'सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट' की थ्योरी की तरह इस अनोखी जंग पर आते हैं। दोनों के बीच भयंकर मुकाबला हुआ है। कुछ पल तक तो यह सोचने में गुजर जाता है कि नन्ही गिलहरी सांप का मुकाबला कैसे कर रही है। सांप अपनी जहर के कारण दबदबा बना लेता है, लेकिन यहां उसका सामना एक ऐसी गिलहरी से हो रहा है, जो पता नहीं आज क्या खाकर आई है! वह सांप के किसी दांव को खुद पर हावी ही नहीं होने दे रही है।

सांप के मुंह को फल की तरह कुतरने लगी गिलहरी

सांप के मुंह को फल की तरह कुतरने लगी गिलहरी

वीडियो में दिख रहा है कि कम से कम सात बार सांप ने उसपर जानलेवा हमला किया है। दिलचस्प बात ये है कि शुरू में सांप भारी पड़ रहा है, लेकिन गिलहरी कभी भी अपना हौसला नहीं खोती और वह डटकर मुकाबला करती है। आखिरी वार गिलहरी का होता है। उसने एक ही झटके में सांप की गर्दन ऐसे दबोची कि वह टस से मस करने लायक नहीं बचा। उसके बाद जो कुछ हुआ, वह किसी के भी कल्पना से बाहर की बात है। गिलगरी ने सांप के मुंह को ऐसे कुतरना शुरू कर दिया, जैसे कि कोई जंगली फल कुतर रही हो।

गिलहरी की जीत का वीडियो हो रहा है वायरल

ओडिशा कैडर के आईएफएस सुशांता नंदा ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है- 'अगर आपने किसी गिलहरी को सांप को उल्लासपूर्वक भक्षण करते नहीं देखा था, तो इसे देखिए.......इस वीडियो खबर लिखने तक 10 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+