टैक्स रिकवरी पर फिक्की की कितनी सलाह मानेंगे अरुण जेटली

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) सरकार अपने टैक्स को बढ़ाने के लिए बिजनेस कम्युनिटी पर दबाव ना बनाए। टैक्स का पता लगाने के क्रम में किसी को प्रताड़ित ना किया जाए। आज उद्योग और वाणिज्य मंडल फिक्की ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से यह बात कही।

Ficci delegations meets finance minister Arun Jaitely

दरअसल आगामी वित्त वर्ष के आम बजट की तैयारियों के सिलसिले में अरुण जेटली ने उद्योग मंडलों, तमाम दूसरे लोगों और संगठनों से मिलना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने आज उद्योग और वाणिज्य मंडल फिक्की के नुमाइंदों से नार्थ ब्लाक में मुलाकात की।

डा. ज्योत्सना सूरी की अगुवाई में फिक्की की टोली जेटली से मिली। फिक्की प्रमुख डा.सूरी ने वित्त मंत्री से कहा कि वे टैक्स एकत्र करने की बाबत कोई बहुत बड़े लक्ष्य ना रख लें। उन्होंने यह भी कहा कि देश में विकास की रफ्तार में तेजी आ सकती है अगर उद्योग जगत को सस्ते ब्याज पर लोन मिल सके।

फिक्की के सदस्यों ने यह भी कहा कि देश में विकास दर बढ़ेगी तो टैक्स की रिकवरी भी बढ़ जाएगा। महत्वपूर्ण है कि अरुण जेटली इनकम टैक्स विभाग के अफसरों को बार-बार कह चुके हैं कि उन्हें टैक्स का बढाना होगा। उन्हें अधिक टैक्स एकत्र करना होगा।

जानकारों ने बताया कि बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई बैठक में अरुण जेटली ने फिक्की सदस्यों को भरोसा दिया कि उऩके सुझावों पर गौर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+