दिल्ली विधानसभा में पहुंचे 24 अपराधी और 44 करोड़पति

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्वच्छ और आम आधमी की राजनीति के नाम पर अस्तित्व में आयी आम आदमी पार्टी ने बंपर जीत हासिल की है। लेकिन इस जीत में भी कई ऐसे विधायक हैं जिनके दामन पर दाग है। दिल्ली में चुने गये 24 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि 44 ऐसे विधायक चुने गये हैं जिनकी संपत्ति करोड़ों में है।

aam aadmi party

जीते उम्मीदवारों के बारे में कुछ विशेष बातें

  • दिल्ली में जीते विधायकों का औसत वोट प्रतिशत 55 फीसदी है।
  • 50 फीसदी से अधिक वोटों से जीतने वाले उम्मीदवारकी संख्या 55 हैं।
  • आम आदमी पार्टी के प्रकाश को देवली विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 71 फीसदी मत हासिल हुए।
  • आम आदमी पार्टी के कैलाश गहलोत को नजफगढ़ विधानसभा सीट से महज 35 फीसदी वोट पाकर विधायक बनने वाले ऐसे विजयी विधायक हैं जिन्हें सबसे कम वोट मिले।
  • विधायकों की जीत में औसत वोट प्रतिशत का फासला महज 22 फीसदी है।
  • आम आदमी पार्टी संदीप कुमार जोकि सुल्तानपुरी विधानसभा से उम्मीदवार थे उन्होंने सबसे बड़ी जीत हासिल की है। संदीप ने अपने प्रतिद्वंदी को 56 फीसदी के यानि कि 64439 मतों से मात दी।
  • आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महिंदर यादव ने सबसे अधिक मतो के अंतर से अपने प्रतिद्वंदी को हराया है। उन्होंने 77665 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराया है।
  • आम आदमी पार्टी के कैलाश गहलोत ने महज 1 फीसदी मतों के अंतकर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1555 वोटों से मात दी है।
  • नोटा का बटन दबाने वाले मतदाताओं की संख्या 35924 रही जोकि महज 0.40 फीसदी रही।

आपराधिक बैकग्राउंड वाले विधायक

दिल्ली विधानसभा में जीते विधायकों में 24 यानि कि 34 फीसदी विधायक आपराधिक बैकग्राउंड के हैं। जिनमें से 23 विधायक आम आदमी पार्टी के हैं जिन्होंने अपने एफीडेविट में इस बात को स्वीकार किया है। वहीं 1 भाजपा विधायक पर भी आपराधिक मामला दर्ज है।

दिल्ली के अमीर विधायक

दिल्ली विधानसभा में जीते विधायकों में 44 विधायक करोड़पति हैं। जबकि 11 विधायकों की संपत्ति 10 करोड़ से अधिक है। दिल्ली में जीते विधायकों की औसत संपत्ति 6.29 करोड़ रुपए है जोकि पिछली विधानसभा 2013 में 10.83 फीसदी थी। वहीं दो जीतकर आये विधायकों में से दो ऐसे विधायक भी हैं जिनकी सालाना इंकम एक करोड़ से अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+