'नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम नहीं बने तो कर लूंगा आत्महत्या', पीएम के इस फैन ने छोड़ा खाना-पीना

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के तहत 6 चरण की वोटिंग हो चुकी है और आखिरी चरण में 19 मई को मतदान होना है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे जिसका इंतजार सभी को है। हर कोई ये जानने को उत्सुक है कि देश में किसकी सरकार बनेगी। पीएम पद को लेकर भी उत्सुकता है कि देश का नेतृत्व किसके हाथों में होगा। पीएम मोदी के फैन्स भी इस चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी के फिरोजाबाद में एक ऐसा ही मोदी फैन है जिसने बड़ा संकल्प लिया है।

'मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बने तो आत्महत्या कर लूंगा'

'मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बने तो आत्महत्या कर लूंगा'

फिरोजाबाद के हिमांयुपुर गांव के भोला सिंह ने तीसरे चरण के मतदान के बाद से मौनव्रत धारण कर लिया है। इसको लेकर लोगों ने जानना चाहा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है, तो परिवार के लोगों ने बताया कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने तक वह मौन ही रहेगा। भोला सिंह का कहना है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बने तो वह आत्महत्या कर लेगा।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

23 अप्रैल से मौनव्रत धारण किया

23 अप्रैल से मौनव्रत धारण किया

भोला सिंह की इस अजीब सी शर्त की गांव भर में चर्चा हो रही है। कोई इसे पागलपन कह रहा है तो कोई पीएम मोदी के प्रति दीवानगी। वहीं, परिजनों का कहना है कि भोला ने खाना भी छोड़ रखा है, केवल दूध और जल का ही सेवन कर रहा है। इस युवक का संकल्प है कि नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम नहीं बने तो वह आत्महत्या कर लेगा। बता दें कि फिरोजाबाद में तीसरे चरण के दौरान 23 अप्रैल को मतदान हुआ था।

भोला ने खाना भी छोड़ रखा है

भोला ने खाना भी छोड़ रखा है

भोला के इस संकल्प से परिजन परेशान हो गए हैं। वे भोला को किसी तरह समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह अपनी बात पर कायम है। परिजनों की भोला को मनाने की हर कोशिश नाकाम हुई है। भोला का कहना है कि वह तब तक मौनव्रत धारण किए रहेगा जब तक नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम नहीं बन जाते। भोला के इस संकल्प की जानकारी जब से गांववालों को लगी है, दरवाजे पर उसे देखने वालों की भीड़ लगी रहती है। हर कोई भोला को देखने उसके घर पहुंच रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+