इस सवाल का जवाब देकर अनुकृति ने जीता मिस इंडिया 2018 का ताज

मुंबई। तमिलनाडु की 19 साल की बेटी अनुकृति वास ने 'फेमिना मिस इंडिया 2018' का खिताब जीतकर राज्यवासियों को गौरवान्वित कर दिया है। बेपनाह खूबसूरती की मल्लिका अनुकृति ब्यूटी विद ब्रेन हैं, जिसका साक्षात उदाहरण उस वक्त मिला, जिसका जवाब देकर उन्होंने खिताब पर कब्जा किया।

कौन बेस्ट टीचर है, सफलता या असफलता?

दरअसल प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में जब अनुकृति वास पहुंची थीं तो उनसे सवाल किया गया कि आपकी नजर में कौन बेस्ट टीचर है, सफलता या असफलता?

अनुकृति का स्मार्ट जवाब

जिस पर अनुकृति ने जवाब दिया कि मेरी नजर में असफलता बेस्ट टीचर है क्योंकि लगातार सफलता की वजह से आप ये सोचने लगते हैं कि आप बेस्ट हैं। लेकिन असफलता आपको प्रेरणा देती है और आपको आत्ममंथन करने का मौका मिलता है जिसकी वजह से आप को वापस अच्छा करने का और मेहनत करने का बल मिलता है।

असफलता और आलोचना ने ही मुझे आत्मविश्वासी बनाया ....

मेरी असफलता और आलोचना ने ही मुझे आत्मविश्वासी और स्वतंत्र बनाया है। इसी सवाल के जवाब ने अनुकृति के सिर पर मिस इंडिया का ताज पहनवा दिया। अपनी मां को अपनी दुनिया मानने वाली अनुकृति वास ने कहा कि मेरे पास मेरी मां ही हैं, जिन्होंने मुझे पूरी तरह से सपोर्ट किया, उनकी मजबूती ने ही मुझे सफल और आत्मविश्वासी बनाया है।

सितारों से सजी थी शाम

गौरतलब है कि जज पैनल में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, अभिनेता बॉबी देओल, कुनाल कपूर, क्रिकेटर इरफान पठान और के.एल राहुल शामिल थे। अनुकृति के सिर पर ताज साल 2017 में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर ने पहनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+