Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: अपने बच्चों के लिए सांप से कैसे भिड़ गया कठफोड़वा

मां अपने बच्चे की रक्षा के लिए दुनिया की किसी भी ताकत से लड़ने के लिए तैयार रहती है। फिर वो मनुष्य हो या पक्षी या जानवर, अपने बच्चों की रक्षा उसके लिए सबसे अहम होता है। अपने बच्चों को एक जहरीले सांप से बचाती एक मादा कठफोड़वा पक्षी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। मां अपने बच्चे की रक्षा के लिए दुनिया की किसी भी ताकत से लड़ने के लिए तैयार रहती है। फिर वो मनुष्य हो या पक्षी या जानवर, अपने बच्चों की रक्षा उसके लिए सबसे अहम होता है। अपने बच्चों को एक जहरीले सांप से बचाती एक मादा कठफोड़वा पक्षी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मादा पक्षी अपने बच्चों को बचाने के लिए सांप से भिड़ जाती है और दोनों के बीच कई मिनटों तक मुकाबला चलता रहता है। दोनों का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Viral

एक जहरीले सांप और मादा कठफोड़वा पक्षी के बीच लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि मादा कठफोड़वा पेड़ में अपने बच्चों को छोड़कर जब वहां से बाहर निकली तो एक सांप अंडों की तलाश में वहां आ पहुंचा। हरे रंग का ये व्हिपस्नेक अंडों की तलाश में पेड़ में बने छेद में अंदर घुस गया। जब मादा कठफोड़वा वापस आई तो उसने सांप को वहां से निकलने की खूब कोशिश की।

ये भी पढ़ें: हैंडबैग में 20 जिंदा सांप लेकर प्लेन से पहुंचा रूस, चेकिंग में अधिकारियों के उड़े होश

दोनों के बीच कई मिनट तक मुकाबला चलता रहा, जिसमें सांप ने कठफोड़वा पर कई बार हमला भी किया। कठफोड़वा हमले से घायल होकर जमीन पर भी गिर गई लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अभी तक 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और साढ़े सात लाख लोगों ने इसे शेयर किया है।

इस वीडियो को 38 वर्षीय इजरायली पर्यटक असफ अडमोनी ने पेरू में छुट्टियां मनाते वक्त शूट किया था। वीडियो काफी साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन हाल ही में ये सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हुआ है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: गणपति बप्पा के स्वागत में स्कूली छात्रा ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, इंटरनेट हुआ दीवाना

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+