VIDEO: गणपति बप्पा के स्वागत में स्कूली छात्रा ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, इंटरनेट हुआ दीवाना

गणपति बप्पा के सबसे बड़े त्योहार गणेश चतुर्थी की शुरुआत गुरुवार से हो गई। पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों और पंडालों में बप्पा का आगमन पूरे धूमधाम से किया जा चुका है।

नई दिल्ली। गणपति बप्पा के सबसे बड़े त्योहार गणेश चतुर्थी की शुरुआत गुरुवार से हो गई। पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों और पंडालों में बप्पा का आगमन पूरे धूमधाम से किया जा चुका है। गणेश चतुर्थी पर जब बप्पा को अपने घर में लाा जाता है, तो पूरे नाच-गाने के साथ उनका स्वागत किया जाता है। एक लड़की ने बप्पा का स्वागत कुछ इसी प्रक्रार किया। स्कूल यूनिफॉर्म में डांस कर रही इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

Viral

गणेश चतुर्थी आते ही पंडालों की धूम शुरू हो गई है। बप्पा के स्वागत में नाचती एक स्कूली बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची ने स्कूल की यूनिफॉर्म पहनी हुई है और पीछे बस्ता भी डाला हुआ है। उसके पीछे काफी सारे लोग खड़े हुए हैं। ढोल वाला जैसे ही ढोल बजाना शुरू करता है, लड़की नाचने लग जाती है। उसे नाचता देख बाकी लोग भी उसके साथ नाचने लगते हैं।

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2018: एक चूहा कैसे बन गया गणपति बप्पा की सवारी? पढ़ें यहां

लड़की इतने जोश और उत्साह के साथ नाचती है, कि कोई खुद को डांस करने से नहीं रोक पाएगा। उसका ये बिंदास डांस इंटरनेट पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस लड़की के डांस को 2018 का गणपति स्टेप भी बताया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 10 लाख लोग से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और 22 हजार लोगों ने इसे शेयर किया है। ये वीडियो वाकई में गणेश चतुर्थी का है या किसी और त्योहार का, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। देखिये ये मजेदार वीडियो-

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaurthi 2018: इस गणेशोत्सव कीजिए बप्पा के इन मंदिरों के दर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+