असम: ट्रेन के लेडीज कोच में महिला पत्रकार से शराबियों ने की बदसलूकी, गलत तरह से छुआ

नई दिल्ली। असम में एक चलती ट्रेन में महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला के साथ शराबियों ने बदतमीजी की। असम की एक लोकल ट्रेन के लेडीज कंपार्टमेंट में महिला के साथ ये सब हुआ। पत्रकार ने बताया कि जब उसके साथ बदतमीजी की गई, कंपार्टमेंट में कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था।

Female journalist harassed Drunk Men in train ladies compartment assam

पत्रकार ने अपनी पहचान छुपाने की शर्त पर बताया है कि उनमें से एक मेरे करीब आया और मुझे पकड़कर गलत तरह से छूना शुरू कर दिया। महिला ने कहा कि किसी तरह से वो उसकी पकड़ से निकली और अपने बचाव में उस पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। 30 साल की महिला फ्रीलांस पत्रकार है। महिला ने जीआरपीएफ थाने में एफआईआर करा दी है। रेलवे पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकालकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पत्रकार ने बताया कि 22 जून को शाम साढे पांच बजे गुवाहाटी से छूटी ट्रेन के महिला कोच में वो सवार थी। ये घटना गाड़ी के नालवारी जिले के टिहू कस्बा पहुंचने से कुछ पहले हुई। पत्रकार का कहना है कि इस पूरी घटना से वो बुरी तरह से डर गई। महिला ने बताया कि उसके साथ बदतमीजी करने वाले चार लोग थे। उन्होंने बताया कि किसी तरह से महिला कोच से उतरकर जनरल कोच में गई लेकिन वहां भी कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+