500 रुपए में एक दिन के लिए जाएं जेल,देखिए अंदर की तस्वीरें

मेडक (तेलंगाना)। यूं तो सैलानी हरी भरे जंगल, समुद्र के किनारे घूमना चाहते हैं लेकिन अब उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है जो जेल बिना किसी गुनाह के जाना चाहते हैं।

feel the jail telangana

जेल की सेल में बैठे सैलानी

तेलंगाना के मेडक जिले में राज्य सरकार ने Feel The Jail प्रोग्राम के तहत 500 रुपए में सैलानियों को जेल घूमने की व्यवस्था की है।

इस नए कार्यक्रम के अंतर्गत 220 साल पुरानी संगारेड्डी जेल में एक सेल किराए पर ले सकते हैं और अनुभव कर सकते हैं कि कैसे गुलामी के समय में लोगों ने इस जेल में अपना समय काटा होगा।

मिलेगा ये सब कुछ

feel the jail telangana

जेल में बना म्यूजियम

फील द जेल स्कीम के तहत यहां आने वाले सैलानियों को जेल की यूनिफॉर्म, स्टील मग, सामान्य बिस्तर और साबुन दिया जाएगा।

सैलानियों का अनुभव बिल्कुल असली हो इसलिए वही खाना दिया जाएगा जो कैदियों को दिया जाता था।

अधिकारियों ने कहा कि जेल में अपना समय बिताने से लोग कानून तोड़ने से बचेंगे।

जीर्ण शीर्ण अवस्था में थी जेल

feel the jail telangana

अधिकारी विनॉय कुमार सिंह ने बताया कि जब मैंने चार्ज संभाला जेल जीर्ण शीर्ण अवस्था में थी।

मैंने सोचा कि यह ऐतिहासिक स्थल और इसे एक म्यूजियम और धरोहर के रूप में बदल सकते हैं जो राज्य का इतिहास बयां करेगी।

सिंह ने कहा कि मैंने सोचा कि नागरिक जेल का अनुभव लेना चाहते होंगे कि कैसे इसके अंदर रहा जाता है।

feel the jail telangana

10 रुपए है जेल की एंट्री फीस

इस कारण से हमने कुछ सेलों को किराए पर देने को तय किया जिसका दाम 500 रुपए है और सैलानियों को कैदी की तरह जेल में 24 घंटे रहने की अनुमति दी जाए।

निजाम अली खान ने बनवाई थी यह जेल

feel the jail telangana

पेड़ की छांव में सोया हुआ सैलानी

बता दें कि यह जेल 1796 में हैदराबाद के निजाम अली खान ने बनवाई थी।

इसे निजाम के घोड़ो के लिए डिजाइन कराया गया था लेकिन ब्रिटिशियर्स ने इसे जेल बना दिया।

कुछ राजनीतिक कैदी भी इस जेल में रह चुके हैं। 2012 तक मेडक की जिला जेल यही थी लेकिन बाद में नई जेल बनाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+