अलका लांबा ने कहा मोदी को देश का पीएम स्वीकार करने में शर्म आती है
id='top-searched-articles'>
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी की चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। उन्होंने जो किया है उससे उनकी चारों तरफ निंदा की जा रही है। लांबा ने ट्वीटर पर लिखा है कि उन्हें नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री स्वीकार करने में शर्म आती है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>अलका लांबा के इस ट्वीट के बाद विवाद शुरु हो गया है। चौधरी धीरेन ने अपने फेसबुक पर लिखा है कि ''देखो ये कॉंग्रेस मैं थी वहाँ इसका मन भर गया पर इसको उचित पद नहीं मिला तो ये "आप" पार्टी मैं आ गई और इसे पीएम नरेन्द्र मोदी(सदाचारी और सात्विक व्यक्ति) को प्रधानमंत्री स्वीकार करने मैं शर्म आती है आखिर क्यों ???''
विवाद
के बाद अलका लांबा ने अपना ट्वीट डीलिट कर दिया है। आपको बताते चलें कि इससे पहले भी अलका लांबा विवादों में रही हैं। कुछ माह पहले अलका लांबा ने एक शख्स को उस समय थप्पड़ जड़ दिया जब वह उन्हें आंख मार रहा था। उल्लेखनीय है कि अलका लांबा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज और सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़ाई की है। अलका लांबा ने लोकेश कपूर से शादी की थी मगर कुछ बरसों बाद दोनों अलग हो गए। अलका का एक बेटा है, जिसका नाम ऋतिक है।देखो ये कॉंग्रेस मैं थी वहाँ इसका मन भर गया पर इसको उचित पद नहीं मिला तो ये "आप" पार्टी मैं आ गई और इसे पीएम नरेन्द्र ...
Posted by चौधरी धीरेन onMonday, July 6, 2015












Click it and Unblock the Notifications