तिरुपति देवस्थानम, रामकृष्ण मिशन और शिरडी के साईं ट्रस्ट समेत 6000 NGO के FCRA लाइसेंस पर रोक
नई दिल्ली, 07 जनवरी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस वर्ष 6000 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए की मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। इन एनजीओ में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी), रामकृष्ण मिशन और शिरडी के श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट (एसएसएसटी) भी शामिल है। बता दें कि एफसीआरए पंजाकीकरण के बिना अब ये गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) विदेश से मिलने वाले डोनेशन को स्वीकार नहीं कर सकते। सरकार के इस कदम से कई एनजीओं को फंडिंग को लेकर मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में प्रसिद्ध तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर और रामकृष्ण मिशन हिंदू धार्मिक संगठनों के रूप में पंजीकृत हैं, जबकि एसएसएसटी विदेशी डोनेशन (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) की अन्य धार्मिक श्रेणी के अंतर्गत आता है। एफसीआरए सर्टिफिकेट प्राप्त संगठन सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उद्देश्यों के लिए विदेशी योगदान प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि गृह मंत्रालय ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है कि आखिर तीन हिंदू संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण के लिए मंजूरी क्यों नहीं दी गई।
यह भी पढ़ें: FCRA क्या है ? मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी से जुड़ा पूरा मामला समझिए
कुछ दिनों पहले रिपोर्टें सामने आने के बाद कि नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा द्वारा स्थापित एक कैथोलिक धार्मिक मण्डली मिशनरीज ऑफ चैरिटी के एफसीआरए पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं किया गया था। इस पर गृह मंत्रालय ने 27 दिसंबर को एक बयान जारी किया कि उसने संगठन के एफसीआरए सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था। मंत्रालय ने 31 दिसंबर को एक आदेश में कहा कि एनजीओ जिनके नवीनीकरण के अनुरोध को ठुकरा दिया गया था, वे अपने नामित बैंक खातों में विदेशी योगदान प्राप्त करने या उपयोग करने के लिए पात्र नहीं होंगे।












Click it and Unblock the Notifications