ट्रोल हुईं फातिमा सना शेख तो समझ नहीं पाईं वजह, अचानक लोग कहने लगे देशद्रोही

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख 15 अगस्त के दिन अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक के चलते ट्रोल हो गई। दरअसल स्वतंत्रता दिवस के दिन सना का इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक ब्लैक हो गया जिसके चलते लोग कहने लगे कि सना पाकिस्तान को सपोर्ट करती हैं। लोग सना को ट्रोल करने लगे तो उन्होंने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि लोग उन्हें क्यों ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ये बात कही।

fatima sana sheikh got trolled for her instagram profile photo on independence day

स्टोरी पर सना ने पहले स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और फिर अपनी बात रखी। काफी नफरत भरे मैसेज पाने के बाद समझ आया कि जिस भी यूजर ने प्रोफाइल पिक नहीं लगाई हुई है उसकी प्रोफाइल पिक ब्लैक दिख रही है। जब भी किसी बिना प्रोफाइल पिक वाले इंस्टाग्राम अकॉउंट पर लोग जाते हैं तो पहले वह ब्लैक दिखेगा और स्क्रोल करने पर वापस पोजीशन पर आएगा। हालांकि इसके पीछे तकनीकी दिक्कत हो सकती है जिसके लिए इंस्टाग्राम को कदम उठाना चाहिए।

बता दें कि सना जल्दी ही सैफ अली के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। फातिमा इस फिल्म में सबको डराने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में फातिमा 'भूत पुलिस' बनकर सैफ अली खान और मिर्जापुर फेम अली फजल की खबर लेने वाली हैं। बता दें कि इस स्वतंत्रता दिवस पर कई सितारे ट्रोल हुए। इस कड़ी में ईशा गुप्ता भी लपेटे में आ गईं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली ईशा गुप्ता अकसर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर वे इतनी बड़ी भूल कर बैठीं कि लोगों ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर दिया। दरअसल ईशा ने 15 अगस्त की सुबह उठकर ट्वीट किया- 'आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनाए, जय हिंद!' ईशा का ये ट्वीट था कि लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा- 'अभी लगता है आपकी रात की उतरी नहीं है।'

यह भी पढ़ें- भाजपा में शामिल हुईं बबीता फोगाट, जल्द करने वाली हैं शादी, जानिए उनके 'सुहाग' के बारे में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+