Shameless Selfie:'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख ने शेयर की साड़ी वाली फोटो, लोगों ने कहा-अश्वील

Recommended Video

      Fatima Sana Shaikh trolled for shameless selfie picture in Saree on Instagram । वनइंडिया हिंदी

      मुंबई। फिल्म 'दंगल' से लोगों के दिलों में घर बनाने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लोगों का निशाना बनी हैं। लोगों ने उनकी एक फोटो के लिए जमकर ट्विटर पर अनाप-शनाप बातें लिखी हैं। असल में फातिमा ने तीन दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने साड़ी तो पहनी थीं लेकिन उस साड़ी में उनकी बॉडी के कुछ हिस्से खुले दिखाई दे रहे थे, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना का केंद्र बन गईं और उन्होंने फातिमा के लिए भद्दे-भद्दे और गंदे-गंदे शब्द लिख डाले, लोग फातिमा को अश्लील कह रहे थे लेकिन खुद अश्लील कमेंट कर रहे थे। देखते ही देखते फातिमा ट्विटर पर ट्रोल हो गई। वैसे शायद फातिमा को इस बवाल का अंदेशा पहले से था और इसलिए ही उन्होंने अपनी इस तस्वीर का कैप्शन 'शेमलेस सेल्फी' दिया था।

      'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख

      लोगों ने फातिमा को साड़ी जैसे परिधान को भी सेक्सी तरीके से पहनने के लिए काफी कोसा है और उन्होंने भारतीय सभ्यता की इस मानक को पहनने के तरीके भी बताए हैं। यहां तक कि कुछ लोगों ने यह भी कह डाला कि 'खुदा तुम्हें देख रहा है और वह तुम्हें सजा देगा।' हालांकि फातिमा ने अभी तक ट्रोलर्स को कोई जवाब नहीं दिया है।

      रमजान के महीने के दौरान

      रमजान के महीने के दौरान

      गौरतलब है कि अभी कुछ महीने पहले ही रमजान के महीने के दौरान फातिमा को उस वक्त सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था, जब उनका एक फोटोशूट सामने आया था, जिसमें वह समंदर किनारे बिकिनी पहनकर बैठी नजर आईं थीं।

      फिल्म 'दंगल'

      फिल्म 'दंगल'

      फातिमा सना शेख ने फिल्म 'दंगल' में गीता फोगाट का रोल निभाकर नाम कमाया है लेकिन इन्होंने इससे पहले भी 'चाची 420' जैसे हिट फिल्म में क्यूट बेबी गर्ल का रोल निभा चुकी हैं।

      फातिमा के पिता हिंदू

      फातिमा के पिता हिंदू

      फातिमा के पिता हिंदू हैं और उनका नाम विपिन शर्मा है और जम्मू के रहने वाले हैं जबकि फातिमा की मां का नाम राज तब्बसुम हैं, जो कि श्रीनगर की रहने वाली हैं। फातिमा ने फिल्मों के अलावा टीवी प्रोग्राम में भी काम कर चुकी हैं।

      कैलाश खेर की पत्नी हुई थी यौन शोषण का शिकार

      कैलाश खेर की पत्नी हुई थी यौन शोषण का शिकार

      यौन उत्पीड़न, रेप, छेड़छाड़, ये शब्द

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+