पत्‍नी की मौत के बाद शादी के लिए प्रेमिका ने रखी ऐसी शर्त, जानकर सन्‍न रह जाएंगे आप

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के अमन विहार में रिश्‍तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने विवाहेतर संबंध के चलते अपनी ही बेटी की हत्‍या करवा दी। इतना ही नहीं इस शख्‍स ने इसी तरह से अपने 2 बेटों को भी मरवाने का प्लान बना रखा था लेकिन इससे पहले वो पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया। आरोपी का नाम धर्मवीर है और उसकी पत्‍नी की मौत जून माह में ही किसी बीमारी की वजह से हो गई थी। जिस बेटी की उसने हत्‍या करवाई उसका नाम तनीशा था। उसके दोनों बेटों का नाम तरुण और ईशान है।

पत्‍नी के बाद एक महिला से हो गया था प्‍यार

पत्‍नी के बाद एक महिला से हो गया था प्‍यार

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक अमन विहार में रहने वाले धर्मवीर (34) की पत्नी की हेपेटाइटिस बी की वजह से जून में मौत हो गई। इसके बाद उसका एक अन्य महिला के साथ अफेयर हो गया। अब धर्मवीर चाहता था कि वह महिला उससे शादी कर ले और उसके तीनों बच्चों को भी संभाल ले। महिला ने धर्मवीर से कहा कि वह उससे शादी करेगी। लेकिन उसकी पहली पत्नी के तीनों बच्चों का देखभाल नहीं कर सकती, न ही उनके साथ रहना चाहती है।

प्रेमिका ने रखी शर्त

प्रेमिका ने रखी शर्त

पुलिस के अनुसार आरोपी को उसकी प्रेमिका ने कहा कि या तो वह उसे चुन ले या फिर अपने बच्चों को। प्रेमिका ने कहा कि जब तक वह इन बच्चों के बोझ से मुक्ति नहीं पा लेता, वह उससे शादी नहीं करेगी। महिला की ऐसी शर्त के बाद धर्मवीर ने अपने 3 बच्चों को मारने का प्लान बनाया। उसने इस प्लान में अपने एक संजय नाम के रिश्तेदार को भी शामिल किया। पुलिस ने बताया कि धर्मवीर ने अपने बच्चों को मारने की सुपारी संजय को ही दी।

30 हजार रुपए में दी बेटी की सुपारी

30 हजार रुपए में दी बेटी की सुपारी

इसके लिए धर्मवीर ने उसे 30 हजार रुपये भी देने का वादा किया। धर्मवीर ने अडवांस के रुप में संजय को 5,000 रुपये भी दिए थे। संजय का प्लान था वह एक-एक कर तीनों बच्चों को मार देगा। ताकी किसी को यह न लगे की इन्हें मारा गया है। बल्कि बच्चों की मौत नेचुरल लगे कि मां की मौत का सदमा न सह पाने के कारण बच्चों की जान चली गई।

कैसे खुला पूरा मामला

कैसे खुला पूरा मामला

घटना का खुलासा तब हुआ जब धर्मवीर अपनी बेटी के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में था। पड़ोसियों ने शक होने पर इस बारे में पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर सुखबीर मलिक की टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद धर्मवीर और संजय को गिरफ्तार कर लिया। संजय ने 10 अगस्त को टीवी देखते वक्त बच्ची की हत्या की बात स्वीकार की है। संजय ने यह भी बताया कि हत्या के समय धर्मवीर ने अपन तनीशा को पकड़ रखा था, तभी उसने गला दबाकर उसकी कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+