किसान की बेटी के कपड़े फाड़े, मारा, वीडियो वायरल कर दिया, अब पिता आत्महत्या को मजबूर

अपनी बेटी का वीडियो वायरल होने के बाद पिता आत्महत्या को मजबूर, समाज से पूछा कौन करेगा मेरी बेटी से शादी, हर जगह लगा रहा इंसाफ की गुहार

रांची। झारखंड के दुमका जिले के एक लाचार किसान बाप ने अपनी बेटी के साथ मिलकर आत्महत्या करने की बात कह डाली है। यह बात उनको तब कहनी पड़ी जब वह अपनी बेटी पर हुए अत्याचार के खिलाफ चाह कर भी कुछ नहीं कर सके। दरअसल किसान की बेटी को उसके अपने ही कॉलेज की छात्राओं ने चोरी के इल्जाम में मारा-पीटा, उसके कपड़े उतारे और इस सबकी विडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।

crime

यह घटना संथल परगना के महिला कॉलेज में 4 अगस्त को हुई जिसके बाद इसके वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। पीड़िता के पिता जो एक गरीब किसान हैं उन्होंने पुलिस थाने में, महिला पुलिस थाना में और अनुसूचित जाति के पुलिस ठाना में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई पर कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।

आत्महत्या को मजबूर बाप

मजबूर पिता ने अपनी बेटी के भविष्य की चिंता करते हुए आत्महत्या की बात कह डाली है। उनका कहना है कि अब उनकी बेटी का क्या होगा, वह कैसे दोबारा अपने कॉलेज जा पाएगी, उससे कौन शादी करेगा, सब लोग उसको ब्लैकमेल करेंगे। पीड़िता के पिता ने कोई कदम नहीं उठाने की वजह से जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इतने गंभीर मामले पर भी हमारा तंत्र चुप क्यों बैठा हुआ है।

हालांकि दुमका के एसपी मयूर पटेल ने कहा है कि सोमवार को पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर अभियुक्तों के खिलाफ एफाईआर दर्ज कर ली है। पटेल ने आश्वासन दिया है कि वे अपनी जांच में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाएंगे। उन्होंने बताया की यह वीडियो व्हाटसैप से डिलीट करा दिया गया है ताकि इसे आगे नहीं फैलाया जा सके।

मुश्किल से खरीदा था 500 रुपए का फोन

कॉलेज के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि चूंकि यह घटना हॉस्टल के अंदर ही हुई और दोषी छात्राएं भी अनुसूचित वर्ग की ही हैं, इसलिए कॉलेज प्रशासन पर विभिन्न अनुसूचित समुदायों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है कि मामले को बातचीत से ही सुलझा लिया जाए। पीड़िता के मुताबिक उसने हाल ही में एक 500 रूपये का फोन खरीदा था। उसी वक्त कॉलेज की एक लड़की का फोन भी खो गया था। जब पीड़िता के हाथ में उस लड़की ने फोन देखा तो उसने उसी पर चोरी का आरोप लगा दिया।

महापंचायत में कर दिया चोर घोषित

पीड़िता ने बताया की जल्द ही बाकी लड़कियों ने भी यह बात सच मान ली। जिसके बाद छात्राओं ने हॉस्टल के अंदर एक महापंचायत बुलाकर पीड़िता को चोर घोषित कर दिया। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद सबलोग उसपर टूट पड़े और उसके कपडे फाड़ दिए। इस पूरे प्रकरण की वीडियो भी बनाई गई। पीड़िता को बुरी तरह से मार लेने के बाद उस स्वघोषित महापंचायत ने पीड़िता पर 18,600 रूपये का जुर्माना लगा दिया जिसे नहीं जमा करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली। पीड़ित लड़की ने जब घर जाकर पूरा वाकया अपने पिता को बताया तो वे उसको लेकर हॉस्टल गए और उन छात्र नेताओं से जुर्माना जमा करने के लिए 25 अगस्त तक का समय मांगने लगे।

इसे भी पढ़ें- पति को 'गंदी बात' करते पकड़ा था डायना ने, बॉडीगार्ड से बनाए थे अवैध संबंध

आखिरकार कर दिया वीडियो वायरल

लाचार पिता ने अपनी बेटी की इज्जत बचाने के लिए अपनी गाय-गोरु बेचने का फैसला कर लिया था लेकिन दोषी छात्राओं ने फिर भी इसी बीच वह वीडियो अपने दोस्तों में साझा कर दी। जिसके बाद से बेबस पिता और उसकी बेटी इंसाफ पाने के लिए जगह-जगह पर चक्कर लगा रहे हैं समाज और प्रशासन की ठोकरे खा रहे हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+