'टम-टम' गाने पर बहू ने किया ससुर के साथ शानदार डांस, 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा Video

सोशल मीडिया पर सुसर के साथ बहू का डांस वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 2.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Father in law Dance with daughter in law

Father in law Dance with daughter in law: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा रील्स देखी जा रही है। इन रील्स में लोग डांस वीडियो काफी पसंद करते हैं। ऐसे में आए दिन किसी ना किसी ट्रेडिंग सॉन्ग पर डांस वीडियो वायरल होना शुरू हो जाती है। अब वायरल तमिल गाना 'टम टम' ससुर और बहू का धमाकेदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है।

ससुर बहू का डांस वीडियो वायरल

ससुर बहू का डांस वीडियो वायरल

अब तक आपने देवर-भाभी, जीजा-साली, दादी-पोते की कई सारी इंटरनेट पर वायरल डांस वीडियो देखी होगी, लेकिन इस बार एक ससुर और बहू ने ट्रेडिंग सॉन्ग पर ऐसा शानदार डांस किया है, जो बार-बार देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में बहू और ससुर की प्यारी सी जोड़ी बेहद खास लग रही है। दोनों एक जैसे डांस स्टेप्स कर रहे हैं।

अब तक 2.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज

अब तक 2.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर officialhumansofbombay नाम के पेज से पोस्ट किया है, जिसको अब तक 2.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुकते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स डांस को देखकर काफी खुश नजर आ रहे है और कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लूटा रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में सुसर ने अपनी बहू तन्वी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार बहू तन्वी से मुलाकात बेटे की दोस्त के तौर पर हुई, जिसके बाद कुछ ही साल बाद दोनों की शादी हो गई। जब बहू घर पर आई, तो उसे बेटी मान लिया। उन्होंने कहा कि एक पिता के रूप में रोहन-तन्वी के साथ बेहद खुश हैं, इस बारे में भावुक हुए बिना नहीं रह सकता।

'हमें भारत में ऐसे और लोगों की जरूरत'

'हमें भारत में ऐसे और लोगों की जरूरत'

वहीं वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाग्यशाली लोग हैं, जिन्हें ऐसा अद्भुत ससुराल मिला। दूसरे यूजर ने कमेंट किया हमें भारत में ऐसे और लोगों की जरूरत है। एक और यूजर ने लिखा कि हर बहू को आप जैसा ससुर मिले...। ऐसे ही एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि अगर ससुराल वाले अपनी बहू के साथ इतना अच्छा व्यवहार करने लगे... मुझे यकीन है कि शादियां प्रभावित नहीं होंगी!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+