क्या आप चूक गए FASTag KYC अपडेट कराना? 4 स्टेप में जानें अभी भी एक्टिव है या नहीं?
FASTag KYC News: फास्टैग केवाईसी (FASTags KYC) अपडेट करने की समय अवधि खत्म हो चुकी है। अगर आपने अपना केवाईसी अपडेट नहीं किया है, तो संभावना है कि आपका FASTag निष्क्रिय या ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। ध्यान दें कि 'ब्लैक लिस्टेड फास्टैग' वाले वाहन को टोल प्लाजा पर फास्टैग का उपयोग करके टोल का भुगतान करने की इजाजत नहीं होगी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा निर्धारित आपके फास्टैग केवाईसी को अपडेट करने की लास्ट डेट 29 फरवरी थी। 'एक वाहन, एक फास्टैग' एक अभियान है, जिसे एनएचएआई ने एकल कारों के मालिकों को एकाधिक फास्टैग योजना में भाग लेने से रोकने के लिए शुरू किया है।

15 जनवरी को एनएचएआई द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, जिनका भी केवाईसी अपडेट नहीं होगा, बैंकों द्वारा निष्क्रिय/ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद समय सीमा को बढ़ाकर 29 फरवरी कर दिया गया। यदि आपका केवाईसी पूरा नहीं है तो, संभावना है कि आपका फास्टैग निष्क्रिय कर दिया गया है या ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
FASTag को ब्लैकलिस्ट करने के कई कारण हैं
- FASTag वॉलेट में पर्याप्त बैलेंस नहीं है या माइनस में है। ब्लैक लिस्ट FASTag को सक्रिय करने के लिए, जल्द से जल्द रिचार्ज करें।
- FASTag को वाहन के खिलाफ किसी भी नियम के उल्लंघन/शिकायत दर्ज होने के कारण कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। ऐसे मामलों में प्रवर्तन एजेंसियां जारीकर्ता या अधिग्रहण कर्ता से टैग आईडी को ब्लैकलिस्ट में जोड़ने का अनुरोध करती हैं।
कैसे पता करें कि FASTag KYC अधूरी है?
अगर, आपका FASTag KYC अधूरा है, तो आपको ईमेल, एसएमएस या जारीकर्ता बैंक के एप्लिकेशन इंटरफेस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। हमारा अनुरोध है कि आप अपडेट के लिए अपने रजिस्टर्ड ईमेल, एसएमएस को एक बार चेक करें।
FASTags की स्थिति कैसे जांचें?
- स्टेप- 1: आधिकारिक https://www.npci.org.in/ लिंक को ओपन करें।
- स्टेप- 2: अपने वाहन का विवरण दर्ज करें।
- स्टेप-3: "सबमिट करें" पर क्लिक करें।
- स्टेप-4: अपने वाहन नंबर से जुड़े सभी FASTags की स्थिति देखें।












Click it and Unblock the Notifications