Pulwama: आतंकियों की कायराना हरकत से तमिलाडु के इस गांव में क्रोध, पिता ने बताया- शहीद बेटे ने क्‍या कहा था

चेन्‍नई। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों में से दो तमिलनाडु के हैं। इनमें से एक हैं तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले के सबलापेरी गांव निवासी 28 वर्षीय जी सुब्रमण्यम। गुरुवार को उनके मारे जाने की सूचना घर पहुंचने के बाद से परिवार समेत पूरे इलाके में मताम पसरा हुआ है। लोग आतंकियों की इस कायराना हरकत से काफी नाराज हैं। उधर जी सुब्रमण्यम के पिता वी गणपति, बेटे की फोन पर अंतिम बार बहू से हुई बातचीत को याद कर-कर के रो रहे हैं।

Pulwama: आतंकियों की कायराना हरकत से तमिलाडु के इस गांव में क्रोध, पिता ने बताया- शहीद बेटे ने क्‍या कहा था

गुरुवार को परिवार से हुई बातचीत में अपने श्रीनगर जाने की बात कही थी। जम्मू से श्रीनगर जाने से पहले सुब्रमण्यम ने अपनी पत्नी से आखिरी बार बात की थी और अपने पिता की आंख में दवा डालने के लिए भी कहा था। परिवार के मुताबिक, कुछ दिनों पहले ही सुब्रमण्यम के पिता का ऑपरेशन हुआ था जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें आंख में दवा डालने के निर्देश दिए थे। पिता ने कहा कि वह अपने बेटे को तमिलनाडु पुलिस में भेजना चाहते थे, लेकिन सुब्रमण्यम ने खुद सीआरपीएफ की भर्ती में जाकर यहां नौकरी हासिल कर ली थी।

पुलवामा के हमले के बाद सुब्रमण्यम के पिता वी. गणपति ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'गुरुवार को उसने अपनी पत्नी कृष्णावेणी से फोन पर बात की। उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह श्रीनगर जा रहा है। मेरी आंख के ऑपरेशन की वजह से उसने अपनी पत्नी से मेरी आंखों में दवा डालने के लिए भी कहा।' तमिलनाडु में तूतीकोरिन जिले के सबलापेरी गांव में रहने वाले किसान गणपति ने कहा,'उससे बात होने के थोड़ी देर बाद हमने उसके फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।'

एक बार पत्‍थराबाजी में घायल हो गए थे जी सुब्रमण्यम

गणपति ने सुब्रमण्यम के बारे में बताते हुए कहा, 'एक बार श्रीनगर में वह पत्थरबाजों के हमले में घायल हो गया था। घाव को बंद करने के लिए दो टांके लगाने पड़े थे। उसने हमें चोट के बारे में नहीं बताया। उसके यहां छुट्टी पर आने पर हमें उसकी चोट के बारे में पता चला।' उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले ही सुब्रमण्यम की कृष्णावेणी से शादी हुई थी। गणपति ने यह भी मांग की कि अगर सरकार कृष्णावेणी की शिक्षा के अनुसार उन्हें कोई कोई नौकरी दे देती है तो यह उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी सहायता होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+