चीन को चुनौती देने की भारत के पास ताकत नहीं- फारुक अब्दुल्ला
फारुक अब्दुल्ला बोले भारत के पास चीन को चुनौती देने की ताकत नहीं है, सिर्फ दोस्ती व बातचीत के जरिए निकाला जा सकता है समस्या का समाधान
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भारत के भीतर चीन से लोहा लेने की शक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के भीतर इतनी शक्ति नहीं है कि वह चीन से चीन अधिकृत कश्मीर को वापस ले सके।

फारुक ने कहा कि लद्दाख में चीन ने अक्साई चिन पर कब्जा कर रखा है, हम इस बारे में चिल्लाते हैं, लेकिन हमारे पास इतनी ताकत नहीं है कि इसे वापस ले सके। उन्होंने कहा कि चीन से तनाव को खत्म करने का एक ही विकल्प है उससे मित्रता, क्योंकि युद्ध समाधान नहीं है।
भारत को अपनी कूटनीतिक रास्ते से इस मुद्दे का समाधान निकालना चाहिए, चीन पाकिस्तान का दोस्त है, लेकिन अगर हमने चीन से दोस्ती बरकरार रखी होती तो वह पाकिस्तान के दोस्त नहीं होते। फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि चीन का लक्ष्य काराकोरम पास को बनाना है, जो उनके लिए काफी कारगर साबित होगा, यह रास्ता चीन द्वारा अधिकृत इलाके से होकर जाता है।
इसे भी पढ़ें- युद्धविराम के दोषी पाक ने डीजीएमओ स्तर की वार्ता में भारत को बताया चार सैनिकों की हत्या का दोषी
इसके अलावा दलाई लामा को एक मुद्दा बताते हुए कहा फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि चीन चाहता है कि दलाई लामा भारत से बाहर जाएं, भारत को पता है कि कैसे किसी को शरण दें, किसी को भारत से ऐसे ही बाहर नहीं किया जा सकता है। आपको बता दें कि चीन और भारत के बीच सिक्किम में पिछले कुछ दिनों से सीमा विवाद चल रहा है और दोनों ओर से बयानों का दौर जारी है।












Click it and Unblock the Notifications