फारुख अब्दुल्ला ने मोदी को दिया जवाब, कहा मैं मोदी के खिलाफ नहीं बल्कि उनके इरादों के खिलाफ हूं

फारुख अब्दुल्ला ने अपने विवादित बयान में कहा था कि नरेंद्र मोदी को वोट देने वाले लोगों को समुद्र में डूबकर मर जाना चाहिए। जिसके बाद मोदी ने उन पर पलटवार करते हुए कहा था कि अब्दुल्ला को ऐसे बयान शोभा नहीं देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरों को कुछ कहने से पहले अब्दुल्ला को अपना चेहरा आइना में देख लेना चाहिए। मोदी ने यह भी कहा कि भारत के हर नागरिक के खून में धर्मनिरपेक्षता दौड़ रही है।
मोदी ने अब्दुल्ला को करारा जवाब देते हुए यह भी कहा कि कश्मीर से कश्मीरी पंडितों को भगाने वाले लोग कृपया कर धर्मनिरपेक्षता की बात न किया करें। मोदी ने बातो ही बातों में अब्दुल्ला को पापी का भी दर्जा दे दिया। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला स्वयं, उनके पिता और उनके बेटे ने देश के साथ गद्दारी की है। ऐसे में अब फारुख ने कहा है कि मैं मोदी के खिलाफ नहीं हूं बल्कि उनके इरादों के खिलाफ हूं।












Click it and Unblock the Notifications