OI Exclusive: 'यूं ही नहीं लागू हुआ था 35A, जम्मू कश्मीर में फिर मुश्किल...', फारूक अब्दुल्ला का बड़ा दावा
जम्मू कश्मीर में एक दशक बाद फिर से चुनाव (Jammu Assembly Kashmir Elections 2024) हो रहे हैं। मतदान के तीसरे यानी अंतिम चरण में 40 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोट डाले गए। इस बीच OneIndia के साथ एक स्पेशल इंटरव्यू में जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) चीफ फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों को बहाल करने और क्षेत्र में न्याय वापस लाने में इस गठबंधन के महत्व पर जोर दिया।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा ने राज्य के स्पेशल स्टेटस को खत्म करके राज्य के लोगों को मुश्किलें बढ़ा दी। फारूक अब्दुल्ला ने दोहराया कि अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाना सिर्फ एक संवैधानिक बदलाव नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर की पहचान, गरिमा और भविष्य पर सीधा हमला था, जो की एनडीए सरकार ने किया।

जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) और कांग्रेस के बीच गठबंधन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए एक ताकत के रूप में उभर रहा है। चुनावों के बीच वनइंडिया के साथ पार्टी चीफ फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात को लेकर वनइंडिया के साथ बातचीत में कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि राज्य को स्पेशल स्टेटस को खत्म करना और केंद्र शासित प्रदेश घोषित करना कश्मीरियों के हक के साथ खिलवाड़ है।
जम्मू कश्मीर के लिए अनुच्छेद 370, 35ए जरूरी: फारूक अब्दुल्ला
फारूक अब्दुल्ला ने दोहराया कि अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाना सिर्फ एक संवैधानिक बदलाव नहीं था, बल्कि जम्मू-कश्मीर की पहचान, गरिमा और भविष्य पर सीधा हमला था। उन्होंने कहा, "हम अनुच्छेद 370 हैं, हम 35ए हैं। ये प्रावधान जम्मू-कश्मीर की विशिष्ट स्थिति और पहचान का प्रतिनिधित्व करते हैं और इन्हें रद्द करने का भाजपा का कदम हमारे लोगों के खिलाफ बदले की कार्रवाई थी।"
जेकेएनसी-कांग्रेस गठबंधन न केवल भाजपा के कार्यों को उलटने पर बल्कि राज्य की प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित करने पर भी केंद्रित है। फारूक अब्दुल्ला ने वन इंडिया को बताया कि पिछले एक दशक में, भाजपा के नेतृत्व वाले प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर में कठिनाइयों के अलावा कुछ नहीं लाया है, और लोग अब बदलाव के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा, "अगर लोग अपना अधिकार वापस चाहते हैं, अगर वे न्याय और विकास चाहते हैं, तो यह गठबंधन महत्वपूर्ण है।"












Click it and Unblock the Notifications