Bharat Bandh:'भारत बंद' आज, जानिए क्या है खुला और क्या है बंद

नई दिल्ली। पिछले 12 दिनों से कृषि बिल के खिलाफ पंजाब-हरियाणा के किसानों का आंदोलन जारी है। वो लाखों की संख्या में सिंधु बार्डर पर डटे हुए हैं। किसानों ने पांच बार केंद्र सरकार के बातचीत की लेकिन कोई ठोस हल अभी तक नहीं निकला,जिस वजह से किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को 'भारत बंद' का आह्वान किया है। गुजरात के 250 किसान बंद को समर्थन देने दिल्ली आएंगे तो वहीं इस मुद्दे पर राजनीति पूरी तरह से गर्मा गई है। इस बंद को अब कांग्रेस, बसपा, टीआरएस, आरजेडी, आप समेत अन्य विपक्षी दलों ने समर्थन दिया है तो वहीं एनसीपी सु्प्रीमो शरद पवार ने मोदी सरकार को चेताया है कि बातचीत से हल जल्द निकाले सरकार अन्यथा ये आंदोलन केवल दिल्ली तक ही सीमित नहीं रहेगा।

8 दिसंबर को भारत बंद, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि मंगलवार को क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा, आइए जानते हैं विस्तार से...

Recommended Video

    Farmers Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ Bharat Bandh में शामिल नहीं होगा CAIT | वनइंडिया हिंदी

    ये रहेगा बंद

    • हरियाणा-पंजाब की दुकानें और कारोबार बंद रहेंगे।
    • हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सभी मंडियां बंद रहेंगी।
    • सुबह 8 बजे से शामन तीन बजे तक चक्का जाम रहेगा।
    • बस सेवाएं और रेलवे सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
    • दूध-फल-सब्जी सेवाएं बंद रहेंगी।
    8 दिसंबर को भारत बंद, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

    ये रहेगा खुलेगा

    • एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।
    • मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।
    • अस्पताल खुले रहेंगे।
    • शादियों के समारोह में कोई रोक-टोक नही रहेगी।

    मालूम हो कि इससे पहले केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा था कि कृषि बिल के नाम पर विपक्ष किसानों को भड़का रहा है, उन्होंने कहा कि किसानों को समझना चाहिए कैसे इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है, और उन्हें राजनीतिक फायदे के लिए काम कर रहे लोगों का शिकार नहीं होना चाहिए, मुझे नहीं लगता कि अपने खेतों में काम करने वाले असली किसान इससे परेशान हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+