Farmers protest: किसानों ने यूपी गेट पर लगाया जाम, NH-9 और NH-24 बंद
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों (3 Farm Laws) के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर जाम लगा दिया है। किसान यूपी गेट पर जमा हैं, जिससे दिल्ली-मोहन नगर रोड (दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर) पूरी तरह से जाम है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि किसानों के प्रदर्शन की वजह से NH-9 और NH-24 बंद है। ऐसे में दिल्ली से गाजियाबाद जाने के लिए इस रूट से ना आएं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली से गाजियाबाद जाने के लिए डीएनडी, आईटीओ और वजीराबाद के वैकल्पिक रास्ते चुनने को कहा है।

Recommended Video
बता दें कि केंद्र सरकार तीन नए कृषि कानून लेकर आई है, जिनमें सरकारी मंडियों के बाहर खरीद, अनुबंध खेती को मंजूरी देने और कई अनाजों और दालों की भंडार सीमा खत्म करने समेत कई प्रावधान किए गए हैं। इसको लेकर किसान जून के महीने से ही आंदोलनरत हैं और इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। किसानों को कहना है कि ये कानून मंडी सिस्टम और पूरी खेती को प्राइवेट हथों में सौंप देंगे, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना होगा।
नए कानूनों के खिलाफ ये आंदोलन जून से नवंबर तक मुख्य रूप से हरियाणा और पंजाब में हो रहा था। सरकार की ओर से प्रदर्शन पर ध्यान ना देने पर 26 नवंबर को किसानों ने दिल्ली की और कूच करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद बीते एक महीने से किसान दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले सिंधु बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। टिकरी, गाजीपुर और दिल्ली के दूसरे बॉर्डर पर भी किसान जमा हैं।
दिल्ली में किसानों के आने के बाद सरकार और किसान नेताओं के बीच कई दफा बातचीत हो चुकी है। हालांकि अभी तक कोई नतीजा निकलता बातचीत से नहीं निकला है। किसानों इन कानूनों को खेती के खिलाफ कह रहे हैं और तीनों कानूनों को वापस नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। वहीं सरकार का कहना है कि किसानों को किसी ने भ्रम में डाला है, ये कानून उनके फायदे के लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications