Farmers Protest: लाल किले के गुंबद पर भी किसानों ने लगाया झंडा, बाद में पुलिस ने उतारा

लाल किले के गुंबद पर भी लगाया झंडा, बाद में पुलिस ने उतारा

नई दिल्ली। Farmers Protest Tractor Rally Red Fort, गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) परेड के बीच राजधानी में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। भारी संख्या में प्रदर्शनकारी ट्रैक्टरों के साथ लाल किला पर पहुंच गई। लालकिले पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने निशान साहब और किसान संगठन का झंडा फहरा दिया। जहां पर प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस के दिन संबोधन देते हैं। पुलिस की ओर से इन्हें समझाने की कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बनी।

Recommended Video

    Farmers Tractor Rally : भारत में Red Fort पर उपद्रव, प्रदर्शनकारी ने फहराया झंडा | वनइंडिया हिंदी
    Farmers Protest Tractor Rally Red Fort One of the protestors puts flags atop a dome

    अब बताया जा रहा कि, दिल्ली पुलिस किसानों को लाल किले से हटा रही है। वहीं दिल्ली पुलिस ने किसानों के द्वारा फहराया गए झंड़ों को उतार दिया है। योगेंद्र यादव ने किसान के तरह के प्रदर्शन को गलत बताया है। यही नहीं कुछ किसानों ने लाल किले के एक गुंबद पर भी किसान संगठन का झंडा फहराया है। हालांकि किसानों के इस कदम की आलोचना की जा रही है।

    वहीं हिंसा में एक प्रदर्शनकारी की मौत की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक राजधानी के मिंटो रोड पर ये घटना हुई है। किसान का शव बरामद किया गया है। घटनास्थल से मिल रही सूचनाओं के मुताबिक शव ट्रैक्टर के नीचे कुचला मिला है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि पुलिस की गोली चलने से ये मौत हुई है। प्रदर्शनकारी किसान शव को तिरंगे में लपेटकर आईटीओ पर बैठ गए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पुलिस की फायरिंग के चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया जिसके चलते प्रदर्शनकारी की मौत हुई।

    ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी सिंह ने कहा है कि हम सुबह से किसानों से अपील कर रहे हैं कि जो रास्ता दिल्ली पुलिस के साथ बैठक में तय हुआ है उसका पालन करें। काफी लोग उस रास्ते से चले गए हैं लेकिन कई लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की,बैरिकेड तोड़े। हमारे कुछ लोग घायल हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+