Farmers Protest: सुप्रीम कोर्ट ने किसान संगठनों और राज्यों को जारी किया नोटिस, कमेटी बनाने का निर्देश
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को 20 दिन से भी अधिक समय हो चुका है। राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसान अपनी मांगो लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने विरोध कर रहे किसानों को तुरंत हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की याचिका पर सुनवाई की। याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने किसान संगठनों, केंद्र और राज्यों को नोटिस जारी कर मामले को जल्द सुलझाने के लिए एक कमेटी बनाने को कहा है। अदालत की ओर से अब किसान संगठनों को नोटिस दिया गया है। बता दें कि याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट में शाहीन बाग केस का हवाला दिया गया था।
Recommended Video

गौरतलब है कि दिल्ली के कई सीमाओं पर किसान अंदोलन कर रहे हैं। किसानों को वहां से हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसपर न्यायालय ने आज किसान संगठनों, केंद्र और पंजाब-हरियाणा सरकार के खिलाफ नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम की बेंच इस मामले पर सुनवाई कर रही है। बेंच ने कहा कि इस मसले को सुलझाने के लिए एक कमेटी गठित की जाए, यह राष्ट्रीय मुद्दा है जिसे सहमति से सुलझाना जरूरी है। इस मामले पर अब अगली सुनवाई कल यानी गुरुवार को होगी।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने बार-बार शाहीन बाग मामले का हवाला दिया। वकील ने कहा कि शाहीन बाग केस के दौरान कोर्ट ने कहा था कि सड़कें जाम नहीं होनी चाहिए, हालांकि शाहीन बाग का हवाला देने पर चीफ जस्टिस ने वकील को टोका। उन्होंने कहा, वहां पर कितने लोगों ने रास्ता रोका था? कानून व्यवस्था के मामले में मिसाल नहीं दी जानी चाहिए। इस बीच चीफ जस्टिस ने पूछा कि क्या इस मामले में किसान संगठनों को पार्टी बनाया गया है? सुनवाई के दौरान सीजेआई एसए बोबडे ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछा कि बताइए कौन से किसान संगठन ने रास्ता रोका है? चीफ जस्टिस के इस सवाल के जवाब में वकील ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। बता दें कि बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने किसानों को दिल्ली बॉर्डर से हटाने की अर्जी पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।
यह भी पढ़ें: किसान यूनियनों का दावा- PM के पूरे कार्यकाल तक आंदोलन करने के लिए तैयार
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications