किसानों और सरकार के बीच मंगलवार को होने वाली 10वें दौर की वार्ता टली, अब 20 जनवरी को होगी बैठक

नई दिल्ली। Farmers Protest: नए कृषि कानूनों (agricultural laws) के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच मंगलवार, 19 जनवरी को होने वाली 10वें दौर की वार्ता टल गई है। अब किसानों और केंद्र सरकार के बीच अगले दौर की वार्ता 20 जनवरी को आयोजित की जाएगी। बता दें कि पिछले डेढ़ महीने से भी अधिक समय से हजारों की संख्या में किसान दिल्ली (Delhi) की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों (Farmers) की समस्या के समाधान के लिए अभी तक सरकार किसान संगठनों से कई दौर की वार्ता कर चुकी है, लेकिन सभी बैठकें बेनतीजा रहीं।

Recommended Video

    Farmers Protest: किसानों-सरकार के बीच आज होने वाली बैठक टली,20 January को होगी बैठक | वनइंडिया हिंदी
    Farmers Protest next round of talks between the farmers and the government is now on 20 January

    कृषि कानूनों पर किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच नौवें दौर की वार्ता 15 जनवरी को हुई थी। हालांकि पिछली सभी वार्ताओं की तरह नौवीं बैठक भी बेनतीजा रही और किसान नेता कृषि कानूनों को रद्द किए जाने पर अड़े रहे। इस बीच सरकार की तरफ से लगातार किसानों को कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव दिया गया। किसानों ने सरकार के किसी भी प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया। बता दें कि दुनिया भर से भारी समर्थन मिलने के बाद किसानों का उत्साह बढ़ा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी।

    इस बीच सरकार के प्रतिनिधियों संग अगले दौर की वार्ता होने से पहले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, 'हम हम सरकार से बात करेंगे लेकिन उम्मीद नहीं है कि कुछ हल निकलेगा। 26 जनवरी को हम दिल्ली की आउटर रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे, सरकार की जहां परेड होती है हम वहां नहीं जाएंगे।' कल होने वाली बैठक के टलने की असल वजहों का पता नहीं चल सका है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसान संगठनों के साथ सरकार की अलगी बैठक बुधवार को दोपहर 2 बजे के बाद होगी।

    यह भी पढ़ें: Farmer Protest: संयुक्त किसान मोर्चा से सस्पेंड होने पर भड़के गुरनाम सिंह चढ़ूनी, कक्का जी को बताया RSS एजेंट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+