Farmers Protest Live: कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर-मंतर पर शुरू हुई किसानों की संसद
26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद यह पहली बार है, जब पुलिस ने किसानों को दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन की अनुमति दी है।
नई दिल्ली, 22 जुलाई: पिछले 8 महीनों से भी ज्यादा समय से केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों ने आज राजधानी की तरफ मार्च किया। दिल्ली पुलिस ने किसानों को जंतर-मंतर पर सीमित संख्या में धरना देने की अनुमति दी है। 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद यह पहली बार है, जब पुलिस ने किसानों को दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन की इजाजत दी। हालांकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए राजधानी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पढ़िए, किसान आंदोलन का पल-पल का लाइव अपडेट।

लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि किसानों की मांग है कि 3 काले कानून को रद्द किया जाए। नरेंद्र मोदी, तोमर साहब और उनके बाकी सभी साथी यही कह रहे हैं कि इन 3 कानूनों से कोई नुकसान नहीं है और उसमें क्या कमियां है वो बता दीजिए। हमने पहले भी बताया है और आज भी हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं।
यह 13 अगस्त तक लगातार चलेगा। प्रतिदिन 200 किसान सिंघु बॉर्डर से आएंगे और किसानों के मुद्दे पर चर्चा होगी। आज 3 कानूनों के पहले कानून APMC पर चर्चा हुई। इसके बाद हम कानून को संसद में खारिज करेंगे और संसद से अपील करेंगे कि 'किसान संसद' की बात मानकर कानून खारिज करें: हन्नान मोल्लाह
'किसान संसद' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा कि किसानों की बात संसद नहीं सुन रही है इसलिए सभी सांसदों को हमने चिट्ठी दिया है कि हमारे वोट से जीते हैं तो ऐसा करें कि हम वोट देते समय याद रखें। ईमानदार हैं तो हमारा सवाल उठाएं। आज हम यहां आए।























Click it and Unblock the Notifications